झालावाड़ पुलिस ने अवैध बजरी खनन करते 27 वाहन जब्त कर 9 लोगों को किया गिरफ्तार
झालावाड़.जिला पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ रविवार को प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आहू नदी के सीने को छलनी कर रहे माफियाओं को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में वाहन भी जब्त किए है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में बजरी के अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को आहूनदी में अवैध खनन करने वाले माफियाओं को मय साधन के गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। ये कार्रवाई प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर चार थानों की पुलिस ने एक साथ २७ वाहन व ९ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
सिद्धू ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के नेतृत्व में सीओ भवानीमंडी गोपीचन्द मीणा की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें आहू नदी व आहूनदी के किनारे नेहरावद के माल में अवैध बजरी खान करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 11 जेसीबी,13टै्रक्टर, २ डंबर, १ स्कॉर्पियों, २इंजन मय ४ पंप कुल 27 वाहन जब्त किए है।
9 लोगों को किया गिरफ्तार-
झालावाड़ पुलिस ने अवैध खनन के दौरान ९ लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें रणजीतसिंह गुर्जर (२७वर्ष) निवासी पचपहाड़, पारस गुर्जर (२८वर्ष) निवासी अरोलिया, अर्जुन गुर्जर(२०वर्ष ) निवासी संधारा,पुलिस थाना भानपुरा, सोनू गुर्जर (१९वर्ष ), निवासी आरोलिया, समीर मुसलमान(२९वर्ष) निवासी करणपुरा,श्रीराम गुर्जर (५० वर्ष) निवासी नेहरावद, प्रहलाद गुर्जर (२२वर्ष) निवासी आरोलिया, बंटी राजपूत(१९वर्ष) निवासी भगवानपुरा, गोविन्दसिंह मेघवाल(२०वर्ष) निवासी कनवाड़ी को गिरफ्तार कर खनन एक्ट में संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं एस्कॉर्ट में उपयोग में ली जा रही स्कॉर्पियों के साथ २७ वाहन जब्त किए है।
इन्होंने की कार्रवाई-
सीआई महावीरसिंह, एसएचओ हरिङ्क्षसह, हैड कांस्टेबल धर्माराम, कास्टेबल गुलाबचंद, जीतराम, महिपाल, मुकेश कुमार,बनवारीलाल, सीआई झालरापाटन जितेन्द्रसिंह, एसएचओ सदर बाबूलाल, एसएचओ सुनेल मंशीराम ने मय जाप्ते के साथ कार्रवाई की।कार्रवाई में विशेष आसूचना में भूमिका राहुल सामरिया, दिनेश सिंह की रही।
बड़ी कार्रवाई-
प्रदेश में कई जगह कार्रवाई हुई, लेकिन एक साथ ११ जेसीबी व १३ टै्रक्टर एक साथ पकडऩे की सूचना नहीं मिली है। कार्रवाई में९ लोगों को भी गिरफ्तारी किया है, ऐसे में अपने आप में ये कार्रवाई बड़ी ही लग रही है।
अमित बुडानिया, सहायक पुलिस अधीक्षक।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-police-seized-26-vehicles-while-mining-illegal-gravel-arrest-6733704/
Comments
Post a Comment