सुवासरा में 11 वर्षीय चीकू लेंगी दीक्षा

सुवासरा. ( झालावाड़). 11 वर्षीय मुमुक्षु बहन चीकू छाजेड़ का दीक्षा समारोह 1 अप्रैल को होगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे जैन मांगलिक भवन में साध्वी श्री सिद्धांत ज्योति श्रीजी मसा की निश्रा में समाजजन के द्वारा आमंत्रण पत्रिका लिखने की शुरुआत की गई।

reada also : गेहूं कौन से खरीद केन्द्र पर बेचना है, किसान असमंजस में
इस अवसर पर श्री आदिनाथ भगवान के नाम आमंत्रण पत्रिका लिखी गयी। इसके बाद चल समारोह के रूप में दीक्षार्थी मुमुक्षु बहन चीकू के साथ पूज्य साध्वी भगवंत और समाजजन जैन मांगलिक भवन परिसर से जैन मंदिर पहुंचे। यहां सभी को दीक्षा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई। इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, राजकुमार जैन दलाल, कमल जैन, चांदमल जैन, पंकज जैन, अनिल जैन, पारस जैन, अरविंद जैन, दिलीप जैन, अभिषेक जैन सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद थी।

read also : चार साल बाद बालिका को मिले भाई-बहन, खुशी से झूम उठी

यह होंगे आयोजन
28 मार्च : सुबह 9 बजे गुरु भगवंतों का नगर प्रवेश। 12.30 बजे श्री मणिभद्र पूजन एवं हवन।
29 मार्च : सुबह 9 बजे गुरुभगवंतों के प्रवचन।
12.30 बजे श्री सिध्दचक्र महापूजन।
30 मार्च : 12.30 बजे श्री गौतमस्वामी पूजन, शाम 7 बजे दीक्षार्थी की बिन्दोली।
31 मार्च : पूज्य आचार्यश्री नवरत्नसागर सुरीश्वर मसा के 78वां जन्मजयंती महोत्सव एवं दीक्षार्थी का वरघोड़ा। शाम 7 बजे से प्रभु भक्ति और दीक्षार्थी की सांसारिक विदाई।
01 अप्रेल : सुबह 8.30 बजे नूतन उपाश्रय का उदघाटन। सुबह 10 बजे दीक्षा कार्यक्रम।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/11-year-old-chiku-will-take-deeksha-in-suwasara-6755121/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव