Aadhar Update News...अब डाकघरों में भी अपडेट हो सकेंगे आधार कार्ड
झालावाड़. भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने आधार कार्ड (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ) में मोबाइल अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब से कोई भी आधार कार्ड धारक अपने आधार में मोबाइल नंबर किसी भी डाक घर में जाकर और पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के द्वारा डोर स्टेप सुविधा लेकर अपडेट करवा सकते हैं। इस सुविधा के लिए पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों को स्मार्ट फोन और बायोमेट्रिक डिवाइस दिए गए हैं। इस सुविधा के लिए ग्राहक को मात्र 50 रुपए का शुल्क देना होगा। आधार कार्ड के माध्यम से सरकार करोड़ों नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सब्सिडी का भुगतान करती है जिसके लिए प्रार्थी नागरिक का आधार बैंक खाते से लिंकेज और सही मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है। साथ ही नागरिकों को पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने,मनरेगा भुगतान और राशन की सुविधा लेने के लिए आधार कार्ड से सही मोबाइल नंबर का अपडेट होना आवश्यक है।यह सुविधा पूरे देश की 650 शाखाओं में और 1,46 000 पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों के विस्तृत नेटवर्क द्वारा दूर दराज के गावों तक पहुंचाई जाएगी ताकि ग्रामीण और जरूरतमंदों को इसके लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। नेटवर्क से आधार में मोबाइल अपडेट सुविधा दी जा रही है और बहुत जल्दी ही 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो का आधार बनवाने की सुविधा भी पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा दी जाने लगेगी। झालवाड़ में यह सुविधा प्रधान डाकघर,17 उप डाकघरों और 228 शाखा डाकघरों में मिल सकेगी ।इस कार्य के लिए ग्रामीण डाक सेवकों को सॉफ्टवेयर युक्त स्मार्ट फोन और बायोमेट्रिक डिवाइस। बचत खाता पेपरलेस होने के साथ ही इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई सीमा नहीं है इसलिए यह खाता आम जन के लिए भी खुलवाना बहुत ही सरल और सुगम है।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/now-aadhar-card-can-be-updated-in-post-offices-also-6964429/
Comments
Post a Comment