भवानी नाट्यशाला के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र शुरू होगा

झालावाड़ . पर्यटन विकास समिति द्वारा भवानी नाट्यशाला का शुक्रवार को शताब्दी वर्ष बनाया गया। इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक अम्बालाल ने कहा कि नाट्यशाला की गौरव गरिमा पुन: स्थापित होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए स्थानीय संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष महेन्द्र सिंह निम्हल ने कहा कि नाट्यशला के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र आरम्भ होगा, ताकि इसकी भव्यता को पुनस्र्थापित किया जा सके। समिति अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने कहा कि इस नायाब विरासत के वैभव को पुनस्र्थापित करने तथा इसे पुन: नाटकों की कला से झंकृत करने के लिए समिति तैयार है। संयोजक ओम पाठक ने कहा कि इस भव्य और ऐतिहासिक नाट्यशाला को शीघ्र ही विश्व विरासत की सूची में लिया जाना चाहिए। इतिहासकार ललित शर्मा ने कहा कि नाट्यशाला के जीर्णोद्धार के लिए जो पुरातत्व विभाग द्वारा 76 लाख का बजट प्रदान किया गया उसमें राशि बढ़ाई जाना चाहिए तथा जब भी जीर्णोद्धार का कार्य आरम्भ हो उसकी निगरानी एवं जांच गुणवत्ता के लिए एक समिति का गठन हो। जिसमें प्रशासन के साथ पर्यटन समिति होना आवश्यक है । नफीस शेख ने विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भगवती प्रसाद मेहर, कन्हैया लाल कश्यप, संग्रहालय दीर्घा परिचायक अशोक शर्मा आदि मौजूद थे। आभार अलीम बेग ने ज्ञापित किया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/restoration-work-of-bhavani-natyashala-will-start-soon-6956089/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव