Flood in Ahu river.....आहू नदी में उफान, कालीसिंध डैम के चार गेट खोले

झालावाड़। झालावाड़ जिले में सावन के पहले रविवार को कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। सबसे ज्यादा बारिश डग में 54 एमएम हुई। जिससे चौमहला व डग सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से कई गांवों के रास्ते अवरूद्ध हो गए। आहू नदी उफान पर होने से डग-पिडावा मार्ग बाधित हो गया। वहीं चौमहला क्षेत्र में छोटी कालीसिंध नदी में पानी की अधिक आवक होने से चौमहला-रावतपुरा मार्ग बंद हो गया। झालावाड़ शहर, झालरापाटन, रायपुर, सुनेल, पगारिया सहित कई क्षेत्रों में रविवार को अच्छी बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 24 डिग्री रहा। उधर पिड़ावा क्षेत्र में बारिश से चंवली नदी उफान पर आ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पानी घुस गया। उधर कालीसिंध बांध के चार गेट खोलकर 47 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। पिड़ावा : क्षेत्र और मध्यप्रदेश के भारी बारिश के चलते आहू नदी में उफा न आ गया। हरनावदा पीथा के पास पुल पर खतरे के निशान से ऊपर पानी बह रहा है। जिसके चलते डग.पिड़ावा मार्ग बाधित हो गया है। नदी के दोनों तरफ वाहन चालकों की भीड़ लगी है। राहगीर नदी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। हरनावदा पीथा के पास पुल पर नदी में उफ ान को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। चौमहला। चौमहला.गंगधार सहित क्षेत्र में श्रावण मास के शुरू होते ही शनिवार रात्रि से बारिश का दौर जारी है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर रविवार शाम तक जारी रहा। जिससे नदी.नालों में पानी की आवक हो गई। मध्यप्रदेश के ऊपरी इलाके में अच्छी बारिश के बाद गंगधार स्थित छोटी काली सिंध नदी में पानी की भरपूर आवक हो गई। चौमहला.रावतपुरा मार्ग पर बनी रपट पर पानी हो जाने से मार्ग बंद हो गया। अच्छी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गयाए वहीं लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली। तहसील सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घण्टे में 57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक 281 मिलीमीटर बारिश हो चुकी हैं।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/flood-in-ahu-river-four-gates-of-kalisindh-dam-opened-6971633/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव