Municipal Council elections...लोकतंत्र का उत्सव, भीगते हुए वोट डालने गए

झालावाड़.नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ व पिड़ावा नगर पालिका के सोमवार को उपचुनाव शांतिपूवर्क संपन्न हुए। सोमवार को जोरदार बारिश होने के चलते मतदान धीरे-धीरे बढ़ा। वार्ड में 58.46 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
भाजपा प्रत्याशी मोना प्रजापति व कांग्रेस प्रत्यशी ममता सुमन जोरदार बारिश के बीच भी अपने पक्ष में सुबह से ही मतदान की अपील करती नजर आई। उप चुनाव होने से लोगों की भी चुनाव में कम ही रूचि नजर आई। हालांकि दोपहर बार धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ा। शाम 6 बजे तक पीजी कॉलेज के दो बूथ पर शांतिपूवर्क मतदान हुआ। चुनाव केन्द्र से 200 मीटर दूरी का नियम होने से पुलिस ने पीजी कॉलेज के पास मौजूद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को 200 मीटर दूर बैठने के लिए कहा। चुनाव के दौरानपर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पीजी कॉलेज के सामने वाले रोड को दोनों तरफ से बंद किया गया। वहीं चुनाव में मतदाताओं को लाने के लिए लग्जरी साधनों को भी खूब प्रयोग हुआ। नगर परिषद के वार्ड आठ की सीट पहले भाजपा के पास होने से अब यहां कांग्रेस की भी नजर है। लेकिन परिणाम आने के बाद ही तय होगा कि यह सीट किसके हिस्से में जाती है। परिणाम 28 जुलाई को आएगा।

ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत-
समय प्रतिशत
10 बजे तक 7.69
1 बजे तक 27.90
3 बजे तक 45.74
6 बजे तक 58.46



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/celebration-of-democracy-went-to-vote-while-getting-wet-6973496/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव