Sudha Sagar Maharaj...आदिनाथ की नगरी में सुधा के सागर से छलकेगा अमृत

खानपुर. आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य व जैन समाज के राष्ट्रीय संत मुनि सुधासागर महाराज का ससंघ चांदखेड़ी में मंगल प्रवेश करने पर जैन समाज सहित कस्बेवासी स्वागत के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान समूचे कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया। समूचे मार्गों पर सैकड़ों की संख्या में स्वागत द्वार, रंगोलियां सजाकर फूलों की बरसात की। सुधासागर महाराज के साथ 108 मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर व क्षुल्लक गंभीर सागर व धैर्यसागर महाराज ससंघ शामिल रहे। यहां मेगा हाइवे स्थित दहीखेड़ा चौराहे पर मुनि संघ द्वारा मंगल प्रवेश करने पर अतिशय क्षेत्र प्रबन्ध कार्यकारिणी द्वारा पाद प्रक्षालन व आरती कर अगवानी की। इसके बाद गाजे-बाजे व आदिनाथ भगवान के जयकारों के साथ उनका जुलूस निकाला। कस्बे में होकर गुजरने के दौरान उनका जैन समाज सहित अन्य समाजों ने स्वागत किया। जुलूस के दौरान समूचे मार्गों पर विशेष साफ -सफाई की गई। लोगों ने बाजारों में मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन व आरती कर आशीर्वाद लिया।गुदरी चौराहे पर सरपंच दीपा गौतम व गौशाला समिति अध्यक्ष महावीर गौतम ने पाद प्रक्षालन, आरती, श्रीफल भेंट कर मेवे का प्रसाद वितरण किया। जैन समाज द्वारा कस्बे मे पंचमेवे, लड्डू, शीतल पेय, शरबत, मिल्क शेक व फलों का प्रसाद वितरण किया। मुुनि सुधासागर महाराज का चांदखेड़ी में पहली बार चातुर्मास होगा। मुनि संघ के चांदखेड़ी में मंगल प्रवश करने पर प्रबन्ध कार्यकारिणी द्वारा अगवानी कर भव्य स्वागत किया। अतिशय क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष हुमचन्द जैन, मुख्य कार्याध्यक्ष अजय बाकलीवाल, महामंत्री गोपाल जैन, नरेश जैन बैद, सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन, अखिल भारतीयवर्षीय दिगम्बर बघेरवाल संघ केे राष्ट,ीय महामंत्री विमलचंद जैन, निर्माण मंत्री राजेन्द्र हरसोरा, अंकित जैन, भगवानस्वरूप देवरी, कैलाशचन्द भाल, सत्यनारायण जैन विमल सोनी, स्वरूपचन्द कागला, विमल सोनी सहित पदाधिकारियों ने प्राद प्रक्षालन कर आरती की। इसके बाद मुनि ने गर्भगृह स्थित आदिनाथ भगवान के दर्शन कर शांतिधारा की। यहां मुनि संघ के मंगल प्रवेश के दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं के चलते हजारों की भीड़ उमड़ पडी। दहीखेड़ा चौराहे से अगवानी के दौरान सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल रहे, लेकिन चंादखेड़ी पहुंचते पहुंचते संख्या हजारों में हो गई। पुिलस ने मास्क वितरिीत कर सभी शृद्धालुओं को पहनाए। गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया। इस दौरान शृद्धालुओं द्वारा गुरूदीक्षा ली गई। यहां 28 जुलाई को चातुर्मास की स्थापना की जाएगी। गुजरात का ढोल चंग, कोटा का युवा बैण्ड, दिगम्बर जैन महिला महासमिति खानपुर का महिला बैण्ड, सारोला महिला मंडल बैण्ड, अग्रवाल समाज बैण्ड आदि मण्डल शामिल रहे। अग्रवाल मांगलिक भवन प्रबन्धन समिति, मुनिसुव्रताथ स्वामी मंदिर प्रबन्धन कमेटी, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल महिला एकता मंडल सहित, सुधा सागर पब्लिक स्कूल की और से स्वागत किया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/in-the-city-of-adinath-nectar-will-spill-from-the-ocean-of-sudha-6969989/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव