Toll Plaza...कलक्टर के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों से जबरन टोल वसूली

झालावाड. बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर चिकित्साकर्मियों को विभागीय पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उनके साथ साथ जबरन टोल वसूला जा रहा है जबकि जिले से होकर गुजर रहे सभी स्टेट व राज्यमार्गों सहित रिडकोर के आला अधिकारियों को जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने 12 जुलाई को आदेश जारी कर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को परिचय पत्र दिखाने पर उनके वाहनों को टोलमुक्त करने के आदेश दिए दिए थे। इसके बावजूद विभागीय पहचान पत्र दिखाने के बाद भी चिकित्साकर्मियों के वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। नर्सिंग अधिकारी बालचन्द मीणा ने बताया कि वह रविवार शाम को लडानिया टोल से गुजरा तो टोलकर्मियों ने पहचान पत्र दिखाने के बाद भी उससे टोल वसूली की। साथ ही उसका पहचान पत्र छीनकर अभद्रता की। इसकी शिकायत उनके द्वारा नर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन को दी गई है। इधर रिडकोर के परियोजना प्रबंधक पीआर सिंह ने बताया कि सोमवार को स्वयं टोल प्लॉजा पर पहुंचकर टोलकर्मियों को पाबन्द कर जिला कलक्टर का आदेश थमाकर इसकी सख्ती से पालना के निर्देश दिए है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/forced-toll-collection-from-employees-despite-orders-of-collector-6963441/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका