Jhalawar Crime News....सोने के कुंडल देख लालच आया और कर दी हत्या

झालावाड़ .मनोहरथाना. 20 अगस्त से लापता कामखेड़ा थाना क्षेत्र के बिसलाई निवासी कल्याण का शव आठ दिन बाद शुक्रवार को गांव के निकट खाळ में मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में दर्ज कर गांव के ही युवक को गिरफ्तार किया। वहीं शनिवार को मृतक के शव का उसके गांव में दाह संस्कार किया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि फरियादी द्वारा हत्या की रिपोर्ट देने के बाद अभियुक्त बिसलाई निवासी पप्पू गुर्जर को गिरफ्तार किया। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को देखा तो उसके रस्सी से हाथ-पैर बंधे थे। मृतक द्वारा पहने गए 1 तोला के लगभग सोने के कान के कुंडल व ढाई सौ ग्राम के लगभग चांदी के कड़े भी मृतक के शरीर पर नहीं थे। यह देखकर आरोपी के मन में लालच आ गया था। इस पर हत्या की आशंका जता शव को बिसलाई जोड़ पर रख प्रदर्शन किया और हत्या का मामला दर्ज करने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। आरोपी ने पूछताछ में मृतक के सोने-चांदी के जेवर बेचने की भी बात कही। इस पर पुलिस द्वारा मनोहरथाना के दुकानदार को भी डिटेन कर पूछताछ चल रही हैं। अनुसन्धन टीम में मनोहरथाना थाना अधिकारी अजीत मेघवंशी, कामखेड़ा थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसआई दांगी पुरा सुरेश कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र, अनुराग, अरविंद, निर्मल, ओम प्रकाश व मनोज द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में विशेष सहयोग रहा।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/greed-came-after-seeing-gold-coils-and-killed-7036666/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका