Jhalawar flood...कालीसिंध, छापी व भीमसागर बांध के गेट खोले
झालावाड़. जिलेभर में सोमवार को सुबह 8 से 10 बजे जोरदार बारिश हुई। इससे जो बांध व तालाब खाली थे वो लबालब हो गए। नदियां फिर उफान पर आ गई। झालावाड़ शहर में नण् तालाब पर चादर चलने से शहर के लोग तालाब देखने उमड़ पड़े। जिले के झालरापाटन, सुनेल, रायपुर, असनावर सहित अन्य स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। सोमवार को हुई बारिश से चन्द्रभागा, कालीसिंध, चंवली, रूपली, उजाड़, आहू, छापी, परवन आदि नदियां उफान पर रही। वहीं छापी व भीमसागर बांध के दो-दो गेट, कालीसिंध बांध के सुबह 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जिले में गत वर्ष 9 अगस्त तक 368.04 एमएम हुई थी, वहीं इस बार अब तक 801.74 एमएम हो चुकी है। झालावाड़. शहर में सोमवार को अच्छी बारिश होने से नया तालाब पर चली चादर। नया तालाब पर चादर चलते ही शहर के लोग यहां बच्चों सहित नहाने व तालाब देखने बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। लेकिन यहां प्रशासनद्वारा सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं करने से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां तालाब के तेज बहाव में भी छोटे बच्चे निकलते नजर आए। तो यहां निकल रहे दुपहिया व चौपहिया साधन को रोकने वाला भी कोई नहीं था। गौरतलब है कि यहां गत वर्ष तेज बहाव में एक बच्चे के नाले में बहने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी लोग हादसे से सबक नहीं ले रहा है। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भी इस ओर कोईध्यान नहीं है।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/open-the-gates-of-kalisindh-chhapi-and-bhimsagar-dam-7000352/
Comments
Post a Comment