Video:मवेशी चराने को लेकर झगड़ा, फायरिंग में दस घायल, गुस्साए लोगों का पुलिस पर पथराव

झालावाड़/असनावर। झालावाड़ जिले के असनावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ला के दो गांवों के ग्रामीण वन विभाग की भूमि पर मवेशी चराने को लेकर शनिवार को भिड़ गए। विवाद गहराने पर एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें दस जने घायल हो गए हैं। जिनका झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

थानाधिकारी हरवंत सिंह रंधावा ने बताया कि गादिया मेहर और रुपपुरा बालदिया के ग्रामीणों में मवेशी चराने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने से 10 लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग होने से पहले दोनों पक्ष के लोग पत्थरबाजी करते रहे। इसी बीच किसी ने गादिया मेहर के ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से लोग लहूलुहान होकर तड़पने लगे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में एक पुलिस कांस्टेबल रामकिशोर के हाथ में गंभीर चोंट आई। इसके अलावा हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, रामभरोस, सत्यनारायण शर्मा के भी मामूली चोंटे आई। सभी पुलिसकर्मियों का मेडिकल मुआयना करवाया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस जाब्ते की गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ कर दी। इसमें गाड़ी का शीशा टूट गया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

थानाधिकारी ने बताया कि दोनों गांवों के संदिग्ध ग्रामीणों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। घायलों को कस्बे के सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल इलाज के लिए रैफर किया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/clash-between-two-villages-over-cattle-grazing-in-jhalawar-7035139/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव