कोटा-बारां के बंदी अपने जिलों में भेजने के दिए निर्देश

झालावाड़.जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को अधिवक्ता की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई तथा जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं है उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं जेल में नियुक्त चिकित्साधिकारी को बीमार बंदियों के उचित उपचार के लिए निर्देशित किया।

समस्याओं की जानकारी ली-

कारागृह में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं जिला कारागृह में निरुद्ध बारां व कोटा के बंदियों को पुन: बारां एवं कोटा कारागृह में भिजवाने के लिए बन्दीगण से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारीयों को भेजने के लिए कहा। इस मौके पर जिला विधिक सहायक के सचिव लोकेश कुमार शर्मा, जेल अधीक्षक गोविन्द सिंह, पीए सत्यनारायण गुप्ता, अंकित शर्मा, नीरज लाटा आदि मौजूद रहे।

सीटे बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

झालावाड़.राजकीय पीजी कॉलेज में प्रथम वर्ष में सीटे बढ़ाने की मांग को लेकर एबीपीवी ने गुरुवार को प्रदर्शन कर सीटे बढ़ाने की मांग की। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंकित देव गुर्जर ने बताया की जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में 1000 सीटे हंै लेकिन प्रवेश के लिए आवेदन लगभग 3600 आए हैं जिनमे अधिकांश विद्यार्थी 85 से अधिक अंक वाले हैं। ऐसे में कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित है। राज्य सरकार हर बार 25 फीसदी सीटे बढ़ाती है, लेकिन इस बार नहीं बढ़ाने से कई विद्यार्थी नियमित अध्ययन से वंचित हो रहे हैं। सीटे बढ़ाने को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन कर विद्यार्थी हित के लिए कला वर्ग में 2 सेक्शन,विज्ञान वर्ग में 1 सेक्शन बढाने के लिए प्रदर्शन कर के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य डॉ.फूलसिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विभाग संयोजक योगेन्द्र नागर,जिला संयोजक दिनेश सुमन,छात्रसंघ महासचिव रामेश्वर सिंह चौहान,नगर सहमंत्री ऋषिराज सिंह नाथावत, रामस्वरूप लोधा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/instructions-given-to-send-the-prisoners-of-kota-baran-to-their-distri-7097869/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव