Jhalawar Water Crisis....फिल्टर प्लांट में फिटकरी खत्म, गंदे पानी की आपूर्ति

झालावाड़. जलदाय विभाग की सुस्ती के कारण पहले ही शहरवासी पानी के संकट से परेशान है। पिछले कुछ दिनों से शहर के कई क्षेत्रों में दूर्षित जलापूर्ति हो रही है। गंदा पानी आने से लोग परेशान है। इससे जलजनित बीमारियों की आशंका हो गई है। जलदाय विभाग के फिल्टर प्लांट में पानी को साफ करने के लिए उपयोग में आने वाली फिटकरी खत्म हो गई है। शहर में कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या चल रही है। इसका अभी तक समाधान नहीं हुआ है। लोगों को पानी के लिए चक्कर लगाने को विवश होना पड़ रहा है। शहर के तीन-चार वार्ड के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को जलदाय विभाग के अभियंताओं का घेराव कर समस्या बताई। अभियंताओं ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जलापूर्ति में सुधार किया जाएगा। लोगों ने यहां गंदे और दूषित जलापूर्ति की शिकायत की।
पत्रिका ने जाना सच, स्टोर में तीन दिन से फिटकरी नहीं
शहर में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या के चलते पत्रिका टीम हकीकत जानने के लिए राड़ी के बालाजी रोड स्थित फिल्टर पहुंची। यहां कर्मचारियों सेे गंदे पानी की समस्या के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि तीन दिन से फिटकरी नहीं है। इस कारण फिल्टर प्लांट में ंपानी साफ नहीं हो रहा है। पत्रिका ने जिस गोदाम में फिटकरी रखी जाती है, उसका जायजा लिया तो वह खाली था। ब्लिचिंग पाउण्डर से ही काम चलाया जा रहा है। फिल्टर प्लांट में भी गंदा पानी नजर आ रहा है।
बदबूदार जलापूर्ति की शिकायत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने एसई का किया घेराव

झालावाड़. शहर के कई क्षेत्रों में गंदे और बदबूदार जलापूर्ति से परेशान लोगों की समस्या को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। शुद्ध पानी की आपूर्ति करने की मांग की। भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई के नेतृत्व में वार्ड 3,10, 11, 18 में गंदे व बदबूदार जलापूर्ति की शिकायत को लेकर कार्यकर्ताओं व वार्डों के लोगों ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रशासन व सरकार नारेबाजी की। धााभाई ने वार्डों से मंगवाए गंदे व मटमेले पानी को अधिकारियों की टेबल पर रख दिया। उन्होंने बताया कि गंदा पानी पीकर लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में भेजने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कर्मचारियों को साइट पर भेजा और मौका देखा। अधिकारियों ने चौबीस घण्टे में जलापूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में मंडल आईटी प्रभारी उपेश वाजपेयी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कश्यप, राकेश वर्मा, दीपांकर नागर,भानु प्रताप परमार, अशोक चारण, अनिल वाजपेयी, विजय जादौन, सुरेश मराठा, नवीन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/alum-finish-in-filter-plant-supply-of-dirty-water-7094950/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव