REET 2021....रीट की परीक्षा देने झालावाड़ आ रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें

झालावाड़. रीट 2021 को निर्बाध रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। उधर झालावाड़ से जयपुर के लिए 26 सितम्बर को रात 9 बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिला कलक्टर के प्रयासों से परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचाल किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए जिले के बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि रविवार को अन्य जिलों से 46 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों सहित उनके परिजनों का आवागमन रहेगा जिसके कारण यातायात के साधनों व सडक पर दबाव रहेगा।
ट्रेनों की व्यवस्था
25 को ट्रेन कोटा से प्रात: 6.50 बजे चलकर प्रात: 9.20 पर झालावाड़ पहुंचेगी। वहीं प्रात: 9.55 पर झालावाड़ से चलकर दोपहर 12.20 पर कोटा पहुंचेगी। 26 व 27 को एक ट्रेन दोपहर 3.20 बजे कोटा से चलकर सायं 5.55 पर झालावाड़ पहुंचेगी तथा वहीं सायं 6.30 बजे झालावाड़ से चलकर रात्रि 8.50 पर कोटा पहुंचेगी। 25 व 26 को सायं 7.20 बजे कोटा से चलकर रात्रि 12.30 जयपुर पहुंचेगी तथा दोपहर 1.45 बजे जयपुर से चलकर सायं 6.35 बजे कोटा पहुंचेगी।
26 को जयपुर. झालावाड़ सुपरफास्ट प्रात: 6.05 बजे जयपुर से चलकर दोपहर 12.10 बजे झालावाड़ पहुंचेगी। वहीं गंगानगर सुपरफास्ट झालावाड़ से दोपहर 3.25 चलकर रात्रि 9.35 पर जयपुर पहुंचेगी। इसी दिन सायं 6.45 बजे कोटा से चलकर रात्रि 8.30 बजे झालावाड़ पहुंचेगी तथा रात्रि 9 बजे झालावाड़ से प्रस्थान कर वाया कोटा रात्रि 3.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। 27 को जयपुर से प्रात: 4 बजे रवाना होकर प्रात: 8.15 बजे कोटा पहुंचेगी।
दो दिन यात्रा करने से बचे आमजन
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके परिजनों का भी जिले भर के परीक्षा केन्द्रों पर आवागमन होगा। जिला प्रशासन द्वारा केवल परीक्षार्थियों के लिए जिले में चलने वाली रोडवेज एवं निजी बसों व वाहनों को अधिग्रहित किया गया है। 25 व 26 सितम्बर को सभी बसें परीक्षार्थियों के लिए काम आएंगी। ऐसे में जिले के नागरिकों से अपील है कि वे रीट की परीक्षा के कारण शनिवार व रविवार को यात्रा करने से बचें। आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त 26 सितम्बर को व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।जिला कलक्टर ने रीट परीक्षा के आयोजन दिवस रविवार को विशेष तौर पर झालावाड़ एवं झालरापाटन शहर तथा भवानीमण्डी के व्यापारियों से होटल, हलवाई, टेन्ट, खाद्य सामग्री के स्टॉल्स एवं थडियां, रेस्टोरेन्ट, स्टेशनरी, फोटो स्टेट, मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
सभी निभाए भागीदारी
कलक्टर ने जिले के सामाजिक व धार्मिक सहित सभी संगठनों से अपील की है कि वे रविवार को रीट परीक्षा में भाग लेने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर भोजन पैकेट्स या वहीं पर हलवाई बिठाकर भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था कराने में सहयोग करें। परीक्षार्थियों के लिए झालावाड शहर में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं प्रवीण शर्मा क्रिकेटग्राउण्ड पर इन्दिरा रसोई द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
मिनी सचिवालय में बनाया कन्ट्रोल रूम
रीट परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसके प्रभारी डॉ.जीएम सैय्यद रहेंगे। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07432-2306 46 एवं प्रभारी के मोबाइल नम्बर 941475096 7 रहेंगे। इसके अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन के मोबाइल नम्बर 8 8 7573336 4, शिक्षा विभाग के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पुरुषोत्तम माहेश्वरी के मोबाइल नम्बर 98 29903398 रहेंगे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/if-you-are-coming-to-jhalawar-to-give-reet-exam-then-definitely-read-7083537/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव