सीएम की नाराजगी के बाद प्रशासन शहरों की संग अभियान को गति देने के लिए दौड़ अफसर

झालावाड़। प्रशासन शहरों के संग अभियान की सुस्ती पर मुख्यमंत्री की कड़ी नाराजगी और स्वायत्त शासन मंत्री की अधिकारियों को फटकार के बाद अब मशीनरी दौडऩे लगी है। संभागीय आयुक्त ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिविरों की समीक्षा की और शनिवार को डीएलबी उप क्षेत्रीय कार्यालय की उपनिदेशक झालावाड़ पहुंची।
स्थानीय निकाय विभाग(क्षेत्रीय) की उप निदेशक दीप्ति मीना ने शनिवार को झालावाड़ नगर परिषद में प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा की है। उप निदेशक कोटा से झालावाड़ पहुंची और शिविर में अब तक के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पट्टों की प्रगति कम रहने पर नाराजगी जताते हुए सरकार की मंशा के अनुसार पट्टे देने के निर्देश दिए।
उधर उप निदेशक दीप्ति के यहां पहुंचने की सूचना मिलते कांग्रेस पार्षद एकत्रित हो गए और उनका घेराव कर समस्याएं बताई। पार्षदों ने मिनी सचिवालय में ज्ञापन दिया। पार्षद फ ारूख अहमद, ओम पाठक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल नफीस शेख तथा भगवती प्रकाश ने उप निदेशक को ज्ञापन देकर बताया कि नगर परिषद की ओर से आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान को सफ ल बनाने के लिए रिक्त पद अधिशासी अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता, लेखाधिकारी, कनिष्ठ, व वरिष्ठ लिपिक, स्वास्थ्य निरीक्षक सहित रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। झालावाड़ नगरपरिषद् में लम्बे समय से चली आ रही कमी को पूरी करते हुए इस अभियान को सफ ल बनाया जाए। नगरपरिषद् में बजट के अभाव में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से वह हड़ताल करते है, जिससे आमजनता के कार्य प्रभावित होते है। समय पर कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाए। गरीब परिवारों को आवश्यक पूर्ति करवाकर पट्टे जारी किए जाए। तथा वार्डो में सर्वे कराया जाए। प्रशासन शहरों के संग शिविरों की शिकायतों को लिए शिकायत कक्ष बनाया जाए। कृषि भूमि पर रूपान्तरण करने नियमानुसार नियमन करके राजस्व वसूला जाए। राज्य सरकार से नगरपरिषद् झालावाड़ की चुंगी भरण के नाम से प्राप्त राशि को बढ़ाया जाए। नगरपरिषद् द्वारा शीघ्र वार्डो में विकास कार्य कराए जाएं। इन समस्याओं के सम्बन्ध में कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने उप निदेशक को ज्ञापन देकर जनता को राहत देने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल से भवानी पार्क में प्रशासन शहर के संग शिविर के बाहर नगरपरिषद् प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/after-the-displeasure-of-the-cm-the-running-officers-to-speed-up-the-7137845/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव