सांसद दुष्यंत बोले,बिजली-खाद के लिए तरस रहे किसान
झालावाड.ख़ानपुर. सांसद दुष्यंतसिंह ने शुक्रवार को कालीतलाई बालाजी मंदिर परिसर में जनसुनवाई कर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों को बिजली व खाद के लिए तरसना पड़ रहा है। बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी व सरकार की गलत नीतियों के कारण बाजारों में डीएपी की किल्लत होने से कालाबाजारी हो रही है। बिजली की समस्याओं को लेकर सांसद ने सरकार के शासन सचिव से वार्ता की। विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद झालावाड़ जिले के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। सरकार आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही हैं। बाद में मिनी सचिवालय मे सरकार की जनविरोधी नीतियों, परीक्षाओं मे धांधली व खाद की कालाबाजारी के विरोध में नारेबाजी कर उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता श्यामसुन्दर शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय जैन, जिला महामंत्री हेमन्तसिंह सोजपुर, जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह गौड़, रामकुमार मेहता,एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरुणा मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीता पांड़े, प्रधान शीला शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजाराम रायका, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुमन, सारोला मंडल अध्यक्ष रामराज नागर, मंडल प्रभारी मोतीलाल नागर, भाजपा नेता महावीर गौतम, जिला परिषद सदस्य ओम पुष्पक सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने समस्याएं भी रखी।
आज सुनेल दौरा
सुनेल. झालरापाटन तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को दोपहर चार बजे सांसद दुष्यंत सिंह जनसुनवाई करेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द धाकड़ ने बताया कि इसमें कार्यकर्ता एवं आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/mp-dushyant-said-farmers-yearning-for-electricity-and-fertilizers-7148869/
Comments
Post a Comment