गेहूं से भरा ट्रक पलटा चालक की मौत

भीमसागर. झालावाड़ - बारां मेगा हाइवे पर मंगलवार देर रात्रि को झालावाड़ की तरफ से गेहूं भरकर बारां की तरफ जा रहा ट्रक अचानक बाघेर घाटी मोड़ पर असंतुलित होकर हाइवे की रेलिंग तोड़ते हुए पलटा मार गया। इस वजह से ट्रक में सवार चालक की केबिन में फं सने से मौत हो गई। बाघेर पुलिस चौकी इंचार्ज हैड कांस्टेबल बृजेन्द्र गुर्जर ने बताया कि एक ट्रक गेंहू भरकर झालावाड़ से बारां की तरफ जा रहा था। अचानक असंतुलित होकर पलटने से केबिन में फं सने से ट्रक में सवार चालक रामगोपाल पिता नन्दलाल निवासी लंका कॉलोनी बारां की मौत हो गई। मृतक का शव खानपुर सीएचसी में पोस्टमार्टम करवा परिजनों सुपुर्द करवाकर पुलिस मामलें अनुसंधान में जुट गई है। ट्रक में करीब 70 से 80 किवंटल अधिक मात्रा में गेहूं भरा हुआ था। अचानक एक साथ सारी बोरियां केबिन की तरफ आने से ट्रक का कैबिन टूटकर बोरियां फट ने से भारी मात्रा में गेहूं सड़क पर फैल गया। अधिकांश बोरियों को राह चलते व्यक्तियों ने भी मौका फ ायदा उठाकर ले जाने का प्रयास किया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/truck-full-of-wheat-overturns-driver-dies-7145409/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव