धागा फैक्ट्री के श्रमिकों की हड़ताल, हंगामा, पुलिस ने लाठियां भांजी



झालावाड़/ झालरापाटन. श्रीवल्लभ पित्ती धागा फैक्ट्री में शुक्रवार को वेतन वृद्धि व बोनस की मांग को लेकर श्रमिक हड़ताल पर उतर गए और कारखाना के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। श्रमिकों के उग्र होने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर श्रमिकों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ श्रमिकों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें तीन-चार पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए।
श्रमिकों की मांग है कि 12 जून 2021 को कंपनी को पांच साल पूरे हो गए है। लेकिन उन्हे अभी तक बोनस नहीं दिया जा रहा है। और न ही वेतन वृद्धि की जा रही है। इसी बात को लेकर कर्मचारी कर्मचारी सुबह 7 बजे ही हड़ताल पर बैठ गए। जो 11 बजे तक हंगामा करते रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री के अंदर प्रशासन और करीब 15 श्रमिकों के बीच शांतिपूवर्क वार्ता चल रही थी। इसी दौरान बाहर हंगामा हो गया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। श्रमिकों ने पथराव किया। इसमें कुछ पुलिस कर्मियों व श्रमिकों को भी चौंटे आई। इस पर पुलिस ने श्रमिकों को वहां तितर-बितर कर दिया। हालांकि पत्थरबाजी में कुछ वाहनों के शीशे भी टूटे है। इस दौरान एक महिला श्रमिक भी घायल हो गई है।

59 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज-
सीआई जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि वल्लभ पित्ती में पथराव और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में 59 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पत्थराव कर दिया, जिससे माहौल बिगड़ गया है-
वार्ता के दौरान श्रमिकों की सभी मांगे मान ली गई है। बोनस के लिए कहा है कि इसमें पीएफ व ईएसआई आदि देखकर केलकुलेशन होता है। तो इसमें समय लगेगा। एक नंवबर से बढ़ा हुआ वेतन मिल जाएगा। शांतिपूर्वक वार्ता चल रही थी, बाहर अचानक श्रमिकों ने पत्थराव कर दिया, जिससे माहौल बिगड़ गया है। -
राजपालसिंह, वाइ्रस प्रसीडेंट एचआर, श्रीवल्लभ पित्ती, धानोदी,झालावाड़।


अंदर वार्ता चल रही थी-
श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वेतन व बोनस का मसला था। इसी को लेकर श्रमिक प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची।अंदर वार्ता चल रही थी। भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंक दिया इससे हंगामा हो गया।एक पुलिस कर्मी व एक महिला श्रमिक के चोट आई है।
राजेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झालावाड़।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/strike-news-thread-factory-workers-strike-uproar-police-took-sticks-7136342/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव