Jhalawar Power Cut....झालावाड़वासी यह खबर जरूर पढ़ लें
झालावाड़ . प्रदेशवासी दिवाली उत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों में दिवाली की रंगत छाने लगी है, लेकिन विद्युत निगम खरीदारी के मुख्य सीजन में ही मेन्टेंनस के नाम पर रोजाना कटौती कर रहा है। स्थिति यह है जिन क्षेत्रों में तीन दिन पहले विद्युत लाइनों के मेन्टेनेंस के नाम पर चार-पांच घंटे बिजली बंद रखी गई थी, उन क्षेत्रों में रविवार को फिर पांच घण्टे की लम्बी विद्युत आपूर्ति बदं रहेगी। रविवार को तो करीब आधे शहर में पांच घण्टे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। झालावाड़ शहर में रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खण्डिया पावर हाउस से निकलने वाले समस्त11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्र वसुंधरा विहार, जेल रोड, मास्टर कॉलोनी, जवाहर नगर, बस स्टैण्ड सब्जी मंडी, घुरपुरा मोहल्ला, कनक कंचन,साकेत नगर, सुभाष सर्किल, बृजनगर, सरस्वती विहार, राधारमण मांगलिक भवन, हरिनगर कॉलोनी, सुभाष नगर, धनवाड़ा अस्पताल, प्रेमनगर बड़ वाले बालाजी के आसपास का क्षेत्र, धनलक्ष्मी विहार, कुम्हार मोहल्ला, इन्द्रा कॉलोनी, कॉलेज के पीछे, एचपी गैस गोदाम, अखाड़े की तलाई, मदारी खां तालाब, भारत मेडिकल कॉलोनी,कपिलवस्तु कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, सीमेंट रोड, बड़ा बाजार, गढ़ के आसपास का क्षेत्र, खण्डिया कॉलोनी, पीएचईडी, आरटीओ के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-residents-must-read-this-news-7150316/
Comments
Post a Comment