Jhalawar SP Monica Sen Visit...सबसे संवेदनशील थाने पहुंचीं एसपी, बोलीं कानून व्यवस्था बेहतर बनाएंगे

चौमहला/ नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने शनिवार को सीमावर्ती गंगधार थाने का औचक निरीक्षण किया। गंगधार पुलिस कि ओर से एसपी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह थाना जिले में संवेदनशील थानों में आता है। पिछले दिनों विवाद भी हो गया था, जिसकी गंूज जयपुर-दिल्ली तक पहुंच गई थी।
पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण कर पुलिस कांस्टेबल से उनके बीट संबन्धित जानकारी ली। क्षेत्र के अपराध से संबंधित फीडबैक लिया। मध्यप्रदेश की सीमा से सटा क्षेत्र इस थाना क्षेत्र में आता है। एसपी पहले ही कह चुकी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले अपराधों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अमूमन यह सामने आता है कि अपराधी अपराध कर दूसरे राज्य की सीमा में चले जाते हैं। एसी का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों से बेहतर तालमेल कायम किया जाएगा। एसपी सेन ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लॉ एंड आर्डर को मेंटेन करना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना एवं महिलाओं के प्रति अपराध पर लगाम लगाना रहेगा। हथियार तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/sp-reached-the-most-sensitive-police-station-said-will-make-law-and-o-7137979/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव