Patwar Exam 2021...पटवारी परीक्षा आज से, 28 स्थानों पर परीक्षार्थियों के ठहरने का बंदोबस्त

झालावाड़ पटवार सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में 23 एवं 24 अक्टूबर को 23 परीक्षा केन्द्रों पर चार चरणों में आयोजित पटवार सीधी भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए झालावाड़ एवं झालरापाटन में चिन्हित स्थानों पर ठहरने, खाने एवं जिले में रोडवेज बस से नि:शुल्क यात्रा की सुविधा के साथ कोटा व बारां से आने.जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियमित रोडवेज बस की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके साथ.साथ जिले के अभ्यर्थियों के लिए भी परिवहन की रोडवेज बसों में नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पटवार सीधी भर्ती परीक्षा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके दूरभाष नम्बर 07432.233603 रहेंगे। यह कन्ट्रोल रूम 23 व 24 अक्टूबर को सुबह 7. 30 से परीक्षा समाप्ति तक संचालित होगा। इसके प्रभारी तहसीलदार मांगीलाल सोनी को बनाया गया। इनके मोबाइल नम्बर 9950660259 है।
--
यह रहेगी आवास एवं परिवहन व्यवस्था
पटवारी परीक्षा के लिए आवास एवं परिवहन व्यवस्था का तहसीलदार झालरापाटन राजेन्द्र कुमार मीना मोबाइल नम्बर 9414764516 तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक गौरीशंकर मीना मोबाइल नम्बर 9928282646 पर्यवेक्षण एवं नियन्त्रण करेंगे। इनके सहयोग के लिए झालावाड़ में नगर परिषद् आयुक्त दयावती सैनी मोबाइल 9462014220 तथा झालरापाटन के लिए नगर पालिका झालरापाटन अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र सिंह पारस मोबाइल 9460814789 को लगाया गया है। अभ्यर्थियों के लिए जिले में 28 स्थानों पर आवास की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशन पर हैल्प डेस्क बनाई गई है। इस स्टेण्ड पर इंदिरा रसोई व माइन्स ऐसोसिएशन के सहयोग से खाने की व्यवस्था भी की गई है।

झालावाड़ सिटी से कोटा जाने वाली ट्रेनें
24 अक्टूबर को झालावाड़ सिटी गंगानगर स्पेशल 02997, दोपहर 3 बजे झालावाड़ से चलकर सायं 5.10 पर कोटा पहुंचेगी। 23 व 24 अक्टूबर को झालावाड़ सिटी कोटा पैसेंजर ;05839 सायं 7 बजे झालावाड़ से चलकर कोटा पहुंचेगी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/patwari-exam-from-today-arrangements-for-the-stay-of-the-candidates-a-7135999/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव