Badminton Competition....कोटा ने झुंझुनूं को हराया, उम्र के पेंच पर विवाद गहराया
झालावाड़. 65 वीं राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता 14 वर्ष बालक एवं बालिका के दूसरे दिन दो सत्रों में मैच खेले गए। अंडर 14 वर्ग बालक वर्ग में कोटा ने झुंझुनूं को 2.0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। परिणाम जारी होने के बाद झुंझुनूं की टीम की आपत्ति के बाद विवाद खड़ा हो गया। कोटा की टीम में निर्धारित उम्र से अधिक के खिलाड़ी के भाग लेने की आपत्ति जताई है। इस पर मैच आयोजक व निर्णायक कमेटी ने कोटा की टीम के खिलाडिय़ों की उम्र से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया, जिसमें खिलाडिय़ों की उम्र निर्धारित पाई गई। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मैच हुआ है। कोटा ने झुंझुनूं को 2.0 से हरा दिया। इसके बाद झुंझुनूं की टीम ने फिर आपत्ति जताई। इस कारण आगे के मैच रोक दिए गए। कोटा की टीम ने विरोध जताया, लेकिन उनकी नहीं मानी गई। कोटा की टीम का आरोप है कि झुंझुनूं की टीम में बड़े अधिकारी का बेटा भाग ले रहा है इस कारण यह सारा ड्रामा चल रहा है। मामला उच्च स्तर तक पहुंच गया है। टीम के निर्णायकों का कहना है कि मैच शुरू होने से पहले झुंझुनूं की टीम की ओर से कोटा की टीम में निर्धारित उम्र से अधिक के खिलाडिय़ों के भाग लेने की शिकायत की थी। जिस पर मैच निर्णायक मण्डल ने कोटा टीम के दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, मेडिकल प्रमाण पत्र आदि की जांच कर कोटा टीम को सही माना था। निर्णायकों का कहना है कि कोटा की टीम का एक खिलाड़ी अधिक उम्र का लग रहा था, लेकिन दस्तावेजों की जांच के बाद खिलाड़ी की उम्र निर्धारित मिली थी। इस कारण आपत्ति खारिज कर दी थी। जीतने के बाद आपत्ति को निर्णायक भी उचित नहीं मान रहे हैं।
प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
झालावाड़. 65 वीं राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता 14 वर्ष बालक एवं बालिका के दूसरे दिन दो सत्रों में मैच खेले गए। प्रतियोगिता के संयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मतीनुद्दीन अंसारी ने बताया कि प्रथम सत्र में बालिका वर्ग की टीम प्रतियोगिता के ैक्वार्टरफाइनल मैच खेले गए। प्रथम मैच में बीकानेर ने भीलवाड़ा को 2.0 से,द्वितीय मैच में अलवर ने उदयपुर को 2.1 से,जोधपुर ने कोटा को 2.0 से एवं जयपुर ने टोंक को 2. 1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय सत्र में बालक वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जयपुर ने गंगानगर को 2.0 ,बीकानेर ने हनुमानगढ़ को 2.0 से,उदयपुर ने जोधपुर को 2.0 से,कोटा ने झुंझुनूं को 2.0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सांयकालीन सत्र में बालक और बालिका वर्ग के एकल मैच खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेन्द्र सिंह गौड़ ने खिलाडयि़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की जानकारी ली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शेफ्ता नाज, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झालरापाटन की प्राचार्य ललिता गुर्जर, बालिका माध्यमिक विद्यालय कोठारी के प्रधानाध्यापक यतींद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में प्रेमजीत सिंह, बनवारी लाल,मो. रफीक मंसूरी,तुषार मीना,सर फराज कुरैशी, दीपक बघेल,कृष्ण वर्मा,सरवत बेगम आदि मौजूद रहे।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/kota-defeated-jhunjhunu-dispute-deepens-over-age-screw-7196711/
Comments
Post a Comment