BJP News....भाजपा नेताओं ने बोला हमला, हर मोर्चे पर विफल रही सरकार
झालावाड़. भाजपा ने शुक्रवार को राज्य सरकार के तीन साल के शासन काल की विफताओं को लेकर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे गढ़ पैलेस के समक्ष एकत्रित हुए और यहां से रैली के रूप में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर मिनी सचिवालय पहुंचे। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्य सरकार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी छगन माहुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों व प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया। सरकार ने जनता की लगातार अनदेखी की हैं। बिजली के दाम बार-बार बढ़ाए जा रहे है। खाद की कालाबाजारी रोकने में सरकार नाकाम रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मानस बना चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने अशोक गहलोत सरकार को संवेदनहीन सरकार घोषित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं तथा आने वाले समय में जनता एवं कार्यकर्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। जिले के सारे विकास कार्य ठप है। भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा कि झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की हैं किसानों को धोखे में रखकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में कहा था कि बिजली के दाम नहीं बढाएंगे, लगातार बिजली के दाम बढ़ाकर आम जनता व किसानों की कमर तोड़ दी। विधायक गोविन्द रानीपुरिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं हैं तीन वर्ष पूरे होन पर भी जिले में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधायक कालूराम मेघवाल, जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी, उप जिला प्रमुख बैनाथ मीणा, प्रधान सीता भील, सभापति संजय शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रमोहन धाबाई, शीला शर्मा, रामकन्या बाई, प्रधान भावना झाला, मोतीलाल ऐरवाल, झालरापाटन नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा जैन, महामंत्री निर्मल शर्मा,मनोज गुर्जर, संजय वर्मा, हेमन्त सिंह, नरेन्द्र तोमर, राजेश शर्मा, जयदीप सिंह झाला, राहुल वर्मा रणजीतसिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/bjp-leaders-attacked-government-failed-on-every-front-7193470/
Comments
Post a Comment