Divisional Commissioner KC Meena Jhalawar Visit..आमजन को संवेदनशीलता एवं तत्परता से दें योजनाओं का लाभ
झालावाड़। पंचायत समिति अकलेरा की ग्राम पंचायत सरड़ा में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीना ने कहा कि शिविर में देख कर हर्ष हुआ कि लोग अपने स्वयं के और सार्वजनिक समस्या के प्रति सचेत हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता एवं तत्परता से अपनी विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन को देंगे तो शिविरों के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने जिला कलक्टर को गांवों के सभी सार्वजनिक रास्तों को खुलवाने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने गांवों की प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान गांव की तीन बड़ी समस्याओं के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत एक करोड़ 86 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। वहीं गोशाला के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए तत्काल निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। तीसरी समस्या के लिए उन्होंने पशु चिकित्सक लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि शिविर में 205 पट्टे वितरित किए गए। साथ ही नामान्तरण के 425ए खाता शुद्धि के 340, आपसी सहमति के 25ए रास्ते के 5, सीमा ज्ञान के 84 पीएम आवास के 146 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा कोविड वैक्सीन के 124 टीके आमजन को लगाए गए। 937 रिकार्ड की प्रतिलिपियां जारी की गई। इसके अतिरिक्त दिव्यांगों को 10 ट्राईसाईकिल, 2 श्रवण यंत्रए 2 बैसाखी वितरित की गई तथा 40 वृद्धावस्था पेंशनए 13 दिव्यांग पेंशन तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही 18 जन्मए 4 मृत्यु एवं 10 विवाह प्रमाण पत्र बनाए गए। रोडवेज द्वारा 48 वरिष्ठ नागरिकों को रियायती पास जारी किए गए। जिला कलक्टर ने पंचायत के लम्बित कार्यों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को फोलोअप कैम्प लगवाने के निर्देश प्रदान किए। कांगे्रस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के अनुसार गांव के आदमी का गांव में ही काम करने के लिए प्रशासन गांव के संग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निधि बीटीए उपखण्ड अधिकारी अनुज भारद्वाजए विकास अधिकारी कैलाश मीणाए जिला परिषद् सदस्य लाली बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मनोहरथाना उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने शिविर निरीक्षण से पूर्व उपखण्ड कार्यालय मनोहरथाना पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् आमजन की समस्याओं की सुनवाई भी की।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/give-benefits-of-schemes-to-the-general-public-with-sensitivity-and-pr-7191370/
Comments
Post a Comment