Jhalawar Crime News...रिश्तेदारों के बीच विवाद में फायरिंग

झालावाड़ . झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के बिरियाखेड़ीकलां गांव में रविवार को रिश्तेदारों के बीच आपसी विवाद के दौरान फायरिंग होने से चार जने घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर थाना प्रभारी राम लक्ष्मण ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव जरेल निवासी रूप सिंह कंजर का ससुराल बिरियाखेड़ीकलां में है। रविवार को वह उसकी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था, जहां उसकी ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। बाद में आपस में समझाइश कर समझौता हो गया। इसके बाद वह उसी गांव में स्थित उसके रिश्तेदार राजू कंजर के खेत पर चला गया। जहां पर बिरियाखेड़ीकलां निवासी भगवान सिंह, दूल्हे सिंह, रूप सिंह एक राय होकर बंदूक लेकर आए और भगवान सिंह ने राजू कंजर, जुगराज कंजर, रूप सिंह कंजर, जगदीश कंजर पर फायरिंग की। इससे चारों जने घायल हो गए और इन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने प्राणघातक हमला करने का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
खानपुर से शादी के लिए रवाना हुए थे, रास्ते में मौत ने मां का आंचल छीना
झालावाड़ . कोटा. फोरलेन हाइवे पर हैंगिंग ब्रिज के सकतपुरा टोल नाके के पास सकतपुरा जाने वाले घुमाव पर रविवार दोपहर 3.45 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। साथ ही बाइक चालक गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर टोल प्लाजा एम्बुलेंस की सहायता से घायल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। टोल प्लाजा मैनेजर अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक चालक गम्भीर घायल हो गया था। घायल युवक व मृतका को एम्बुलेंस से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई मोहम्मद युुनुस ने बताया कि झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के गोलाना निवासी सियाराम मां ममता (38) के साथ बाइक से बूंदी शादी समारोह में जा रहा था। टोल नाके से पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से ममता की मौके पर ही मौत हो गई। सियाराम को पहले एमबीएस अस्पताल लेकर गए। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई ने बताया कि मां-बेटे के साथ ही एक अन्य बाइक पर परिचित इनसे आगे चल रहे थे। 15-20 मिनट तक मां-बेटे नहीं आए तो उन्होंने सियाराम को फोन किया। सियाराम ने फोन नहीं उठाया तो वे वापस पीछे आए तो उन्हें दोनों सड़क पर घायल मिले। पुलिस ने बताया कि किस वाहन ने टक्कर मारी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। युवक के होश में आने के बाद ही घटना का पूरा पता चल पाएगा।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/firing-in-dispute-between-relatives-7197197/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव