Jhalawar ..राजस्थान में झालावाड़ शहर टॉप फाइव में

झलावाड़ नगरपरिषद् झालावाड़ ने जोनल रैकिंग 132 निकायों में 36वां स्थान तथा एक लाख के कम जनसंख्या वाले नगरीय निकायों में राजस्थान में नगरपरिषद् झालावाड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम विज्ञान भवन नई दिल्ली में घोषित हो चुका है, जिसमें शहर झालावाड़ की ओर से 50000 से 100000 की जनसंख्या वाले शहरों की जोनल रैकिंग में 36 स्थान प्राप्त किया वहीं 50000 से 100000 की जनसंख्या में आने वाले राजस्थान के शहरों में 3362 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। सम्पूर्ण भारत में झालावाड़ ने जिलेवार रेकिंग में 278 रैंक प्राप्त की। सम्पूर्ण राजस्थान में झालावाड़ शहरों की सूची में 5 वां स्थान प्राप्त किया। नगरपरिषद् झालावाड़ की टीम यथा सभापति संजय शुक्ला, उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत, आयुक्त दयावती सैनी, सहायक अभियन्ता सोनम शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता संदीप काशवानी,स्वास्थ्य निरीक्षक महेश सेन एवं राजू मालवीय समस्त पार्षद गण एवं नगरपरिषद् की टीम तथा सहयोगी संस्था बेसिक्स द्वारा उक्त कार्य में सहयोग प्रदान किया गया तथा शहर को अधिक से अधिक नम्बर दिलवाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। आमजन से अपील की गई कि निरन्तर स्वच्छता एप के माध्यम से सफाई से सम्बन्धित शिकायत दर्ज करवाने का प्रयास करें।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-city-in-top-five-in-rajasthan-7185773/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका