Jhalawar ...खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर पेड़ पर चढ़े किसान नेता

झालावाड़/आवर.यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर गुरुवार को एक किसान नेता पेड़ पर चढ़ गया। राष्ट्रीय किसान संगठन के जिला मंत्री राम गोपाल व्यास यूरिया खाद की कमी व काला बाजारी रोकने के लिए गुरुवा को पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन किया। पगारिया बस स्टैंड पास पेड़ पर चढ़कर किसान नेता राम गोपाल व्यास ने क्षेत्र में खाद की कमी व कालाबाजारी रोकने की प्रशासन से मांग की, वहीं पगारिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान नेता से समझाइश करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। किसान नेता उच्चाधिकारियों के आने की कहता रहा। क्षेत्र में लगातार खाद की कमी व कालाबाजारी के चलते किसानों को मुंह मांगे दामों में खाद खरीदना पढ़ रहा है किसानों की समस्या को लेकर किसान नेता ने पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन। पगारिया थानाधिकारी रामप्रसाद सहरिया ने बताया कि किसान को शाम 6 बजे नीचे उतार दिया गया है। क्षेत्र में कहीं भी कालाबाजारी हो रही है तो किसान हमें आकर बताएं कार्रवाई करेंगे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/farmer-leaders-climbed-trees-to-demand-to-stop-black-marketing-of-fert-7191505/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव