Jhalawar....पट्टा रजिस्ट्रेशन के लिए 660 की जगह 1800 रुपए लेने की शिकायत

पिड़ावा. बुधवार को जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने प्रशासन शहर के संग अभियान में नगर पालिका में 51 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। इस दौरान कई लोगों ने पट्टो के रजिस्ट्रेशन के 1800 रुपए लेने का आरोप लगाया। जिस पर जिला कलक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका से पेंडिंग आवेदनों का निस्तारण कर आवेदकों को जल्द से जल्द पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को 69 ए के तहत अधिक से अधिक पट्टे बनाकर आमजन को सरकार के महत्वकांक्षी अभियान का लाभ दिलावने के निर्देश दिए। वही शिविर में मौजूद लोगों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। इस दौरान पार्षद असलम हुसैन ने कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों वासियों का नियमन नहंी होने की समस्या बताई। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 6 कॉलोनियों का सर्वे किया गया। तहसील कार्यालय में कांग्रेस के वार्ड पार्षदों व स्थानीय लोगों ने नगर पालिका द्वारा जारी पट्टो के तहसील में रजिस्ट्रेशन करवाने के 1800 से 2000 रुपए लेने का आरोप लगाया। जिस पर जिला कलक्टर ने सम्बंधित को तलब से रजिस्ट्रेशन की पत्रावलियां मंगवाई। लिपिक ने बताया कि पट्टे के रजिस्ट्रेशन के 660 रुपए की फ ीस है। शिकायतकर्ता बाबुलाल व चुन्नी लाल ने जिला कलेक्टर को बताया कि पट्टो के रजिस्ट्रेशन के लिए 1800 से 2000 रुपऐ लिए जा रहे है। जिस पर जिला कलक्टर ने दोनों के लिखित बयान दर्ज करवाकर तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान शिविर के संभागीय आयुक्त आरडी मीणा, तहसीलदार रामनिवास मीणा, अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह चारण, पालिका उपाध्यक्ष राजू माली सहित कई लोग उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/complaint-of-taking-1800-rupees-instead-of-660-for-lease-registration-7202595/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव