Rajasthan Board Ajmer...परीक्षा का पैटर्न बदला, अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं 13 दिसम्बर से

झालावाड़. शिक्षा विभाग ने जिला समान परीक्षा के लिए परीक्षाएं 13 दिसंबर को होगी, लेकिन परीक्षा से पहले जिस कोरोना संक्रमण बढऩे से अभिभावक चिंतित है। कोविड को देखते हुए परीक्षा समय में कटौती कर दी गई है। हांलाकि कटौती 9 वीं से 12वीं तक की गई है। परीक्षा में प्रश्रपत्र हल करने के लिए विद्यार्थीयों को 2.45 घंटे का समय मिलेगा। जबकि पूर्व में परीक्षा की समय अवधि 3.15 घंटे निर्धारित की। कोविड-19 के चलते स्कूल वर्तमान सत्र में विलंब से खुलने के कारण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की है। बोर्ड परीक्षाओं के समय अवधि में 30 मिनट की कटौती की है। इसी को देखते हुए जिला समान परीक्षा के तहत होने वाली अद्र्ववार्षिक परीक्षा के समय में भी 30 मिनट की कटौती की गई है। शिक्षा दिशा निर्देश जारी किए है। इससे पहले समान परीक्षा के परीक्षा पैटर्न में भी इस बार बदलाव किया गया है। प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या अधिक होगी। निबंधात्मक प्रश्न क्रम दिए जाएगें। निबंधात्मक प्रश्न की संख्या कम होने के कारण समय में भी कटौती की गई है। कक्षा एक से 12वीं तक के हर विद्यार्थी के लिए अद्र्ववाषिक परीक्षाएं आयोजित होती है, लेकिन कोविड के चलते पिछले दो सालों से परीक्षाएं नहीं हो रही थी। पिछले सत्र में तो वार्षिक परीक्षाएं भी नही हुई। विद्याथीयों को प्रमोट किया गया था। यहां तक बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थी प्रमोट हुए थे, लेकिन इस बार कोविड संक्रमण कम होने से अद्र्ववार्षिक परीक्षाएं आयोजित होनी है। परीक्षाओं से पूर्व कोविड मामले आने से इसमें भी दखल होने की आशंका है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/exam-pattern-changed-half-yearly-examinations-from-december-13-7202576/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका