जिले में 20 स्कूल होंगे बंद,खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के

एक्सक्लूसिव

झालावाड़. जिले में सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले हजारों बच्चों की पढ़ाई पर आगामी सत्र में संकट के बादल मंडराने की आशंका बनी हुई है। जिले के 20 सरकारी विद्यालयों को महात्मा गांधी में बदला जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हिन्दी माध्यम के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील करने के आदेश के चलते कई बच्चों को अन्य विद्यालयों या निजी विद्यालयों में पलायन को मजबूर होना पड़ेगा। राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र के अधिकांश सरकारी विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन करने की घोषणा एवं प्रत्येक ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने से कई बच्चों की पढ़ाई पर संकट गहरा गया है। इन हालात में हिन्दी माध्यम में पढऩे वाले विद्यार्थियों को अन्य नजदीकी विद्यालय में दाखिला लेना पड़ेगा।

झालावाड़ जिले की यह है स्थिति-
जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 20 नए स्कूल खोलने है। फिलहाल 5 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के खुल चुके है। जबकि हिन्दी माध्यम विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील करने के चलते हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों की पढ़ाई व प्रवेश की गाइड लाइन फिलहाल जारी नहीं हुई है। ऐसे में शिक्षक व अभिभावक परेशान नजर आ रहे हैं

बजट में हुई थी घोषणा-
राजस्थान सरकार के बजट घोषणा के अनुसार प्रदेशभर में आगामी शैक्षणिक सत्र में करीब एक हजार हिन्दी माध्यम के सरकारी विद्यालय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किए जाने हैं। इसकी घोषणा बजट में की गई थी, जिस पर शिक्षा विभाग ने युद्ध स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है।

होगी परेशानी-
राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिश्रोली व चंदीपुर, रामठी में वर्तमान में 300 से अधिक विद्यार्थी ं अध्ययनरत है। इस स्कूल के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम बनने से अधिकांश विद्यार्थियों को पलायन करना पड़ेगा। अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश के लिए लॉटरी से प्रवेश मिलेगा। यहां वर्तमान में कक्षा-कक्ष ही पूरे नहीं है। ऐसे में यहां कक्षा कक्षों की कमी के अभाव में बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना होगा।

जिले में पूर्व में संचालित स्कूल-
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कलेक्ट्री,झालावाड़, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चांदखेडी खानपुर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ठीकरिया मनोहरथाना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुनेल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पचपहाड़ में संचालित हो रहे हैं।

2022-23 से संचालित महात्मा गांधी
-महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय रटलाई- 21-22 से प्रारंभ हो चुके है
-महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय झालरापाटन-21-22 से प्रारंभ होचुका है
- महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय डग
-महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय,असनावर
-महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय सारोला कलां
- महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय रायपुर

ग्रामीण क्षेत्रों से इतनों के भेजे प्रस्ताव
- राबाउमावि-पनवाड़
- राबाउमावि- हेमड़ा
- राबाउमावि- घाटोली
- राउप्रावि-कोल्वी
- राउप्रावि- गंगधार
- राबाउप्रावि- मिश्रोली
- राबाउप्रावि- चन्द्रीपुर

शहरी क्षेत्रों से इनके भिजवाए प्रस्ताव-
राउप्रावि - कचहरी पिड़ावा
राउप्रावि- अकलेरा
राउप्रावि- रामठी
राउप्रावि- लालबाग झालरापाटन
राउप्रावि-गिन्दौर
राउप्रावि- बजाज खाना झालावाड़
राउप्रावि-मंगलपुरा, झालावाड़

ऐसे करें सरकार तो बदलेगी तस्वीर-

-महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के अलग से भवन बने
- अंग्रेजी माध्यम का अलग से स्टाफ कैडर बनाया जाए।
- अंग्रेजी माध्यम से ही सौ फीसदी शिक्षण हो
- निजी स्कूलों की तर्ज पर बालवाहिनी की व्यवस्था हो।
- केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर सभी संसाधान दिए जाएं, ताकि सरकार का मकसद है वो पूरा हो सके।

इन्हे मिले प्रवेश में प्राथमिकता-
-संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता मिले
- लॉटरी के अतिरिक्त कोटा तय
- एक शिफ्ट में अंग्रेजी व दूसरी शिफ्ट में हिन्दी माध्यम का स्कूल संचालित हो ताकि विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों में पलायन नहीं करना पड़े।

होगी परेशानी-
अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुल रहे है अच्छी बात है, लेकिन हमारे बच्चे शुरू से हिन्दी माध्यम से पढ़ाई करते आ रहे हैं। अब अचानक से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करने में परेशानी होगी।
मुकेश कुमार, रामठी, अभिभावक

समाधान करेंगे-
ज्यादातर जगह निकट में ही स्कूल है। ऐसे बच्चों को वहां प्रवेश दिया जाएगा। सरकार की मंशा है कि ग्रामीणक्षेत्रों मेें भी अच्छे व अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हो। फिर भी किसी को परेशानी होगी तो समाधान करेंगे। फिलहाल प्रवेश संबंधी कोई सूचना नहीं आई है।प्रस्ताव बनाकरभेज दिए है।
हरिशंकर शर्मा, एडीईओ, माध्यमिक,झालावाड़।

रिपोर्ट --- हरि सिंह गुर्जर



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/20-schools-will-be-closed-in-the-district-english-medium-will-open-7496570/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव