जौ नया 2300 से 2700 रुपए क्विंटल बिका, बीयर कम्पनियां खरीद रही
झालावाड़, कोटा। राजस्थान में इस बार जौ की फसल की बुवाई बहुत कम हुई है। इस कारण पहली बार गेहूं से ज्यादा महंगा जौ बिक रहा है। कोटा की भामाशाहमंडी में नया जौ 2300 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऊंचे दामों में भी नया जौ नहीं मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बीयर कम्पनियों को जौ की जरूरत है। मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं होने से जौ के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 500 रुपए प्रति क्विंटल भाव बढ़ गए हैं। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मचेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी का कहना है कि भामाशाहमंडी में नया जौ बहुत कम आ रहा है, जबकि लिवाल अधिक है। इस कारण जौ के दामों में भारी तेजी आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि जौ आने वाले दिनों में 3000 रुपए क्विंटल से ऊपर बिकेगा, क्योंकि जौ की पैदावार कम हुई है और मांग ज्यादा है। उधर कोटा की भामाशाहमंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की 80000 हजार बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 100ए सरसों 50ए धनिया 200 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं चना मीडियम 100 मंदा रहा। लहसुन की आवक 3500 हजार कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। लहसुन नया 500 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
खानपुर मंडी
खानपुर. कृषि उपज मण्डी में लहसुन 310 से 3500, सोयाबीन 6501 से 7551, सरसों 6000 से 6450, गेहूं 1900 से 2331, चना 4500 से 5173 और धनिया 12400 से 13500 रुपए ङ्क्षक्वटल बिका।
रामगंजमंडी. रामगंजमंडी धनिया मंडी में शनिवार को 26 हजार धनिया बोरी का कामकाज हुआ जिसमें शुक्रवार को पेडि रही 13 हजार धनिया बोरी शामिल थी। धनिया के भावों में इस दिन 100 से 200 रुपए की मंदी रही। मंडी में जिंसों के भाव प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे। धनिया बादामी चालू 9900 से 10300, बेस्ट बादामी 10500 से 10800, चालू ईगल 10700 से 11300ए बेस्ट ईगल 11400 से 11800, स्कूटर 12000से 12600, रंगदार 12800 से 13800, बेस्ट ग्रीन 14200 से 16000, पुराना धनिया 9500से 10500 रुपए।
भवानीमंडी. नगर की मंडी में सोयाबीन 5000 से 7900, धनिया 10200 से 113000, गेहूं 1850 से 2100, महेन्दीपता 1500 से 3500, उड़द 4000 से 6000, कलौंजी 11000 से 15000, ईसबगोल 10000 से 10500, अलसी 6000 से 7250, मैथी 4100 से 5300, मक्का 2100 से 2150, चना 4570 से 4700, मसूर 6100 से 7080, सरसों 5800 से 6550, ज्वार 1200 से 1500 और तारामीरा 4850 से 5000 रूपए प्रति ङ्क्षक्वटल भाव रहा।
कोटा भामाशाहमंडी :
भाव, गेहूं पुराना 1980 से 2010, गेहूं नया 2030 से 2500, सोयाबीन 6500 से 7800, सोयाबीन बीज 7800, सरसों 6000 से 6600, धान सुगंधा 3200 से 3751, धान पूसा वन 3000 से 3701, धान ;1509, 3700 से 4100, धान ;1718. 3700 से 4350, धान 3700 से 4350, मक्का लाल 1950 से 2250, मक्का सफेद 1900 से 2250, अलसी 6800 से 7100, तिल्ली 7500 से 9000. ग्वार 5000 से 5600, मैथी 4200 से 5300, कलौंजी 13000 से 14500, जौ नया 2300 से 2700, ज्वार 1400 से 4000, मसूर 5000 से 6700, प्रति क्विंटल रहा।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/barley-new-2300-to-2700-rupees-quintal-sold-beer-companies-are-buying-7456391/
Comments
Post a Comment