राजस्थान की ऐसी गोशाला जहां गौभक्त लगाएंगे 24 कूलर
झालावाड़। झालावाड़ के भामाशाहों ने गौ सेवा के लिए पहल करते हुए श्रीकृष्ण गौशाला में गौवंश को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर लगाने का निर्णय किया है।
गौशाला समिति ने गौसेवा के लिए आह्वान किया तो गौ भक्तों का सेवा के लिए कारवां जुट गया। एक अपील पर अब तक 12 कूलर मिल चुके हैं। गौशाला में प कूलर भी लगाने की तैयारी चल रही है। यह ड्रिप कूलर पंजाब से मंगवाया जाएगा। इससे पानी की फव्वारों से तापमान कम रहेगा और ठण्डक रहेगी।गोशाला में गौवंश को टिनशेड में रखा जाता है। तापमान 42 से 43 तक पहुंच गया है। टिन तप रहे हैं। इस कारण गर्मी से गौवंश बेहाल है। ऐसे में गौ शाला समिति ने कूलर लगाने की पहल की है।
एक कूलर 11 हजार रुपए में
समिति के दिलीप मित्तल तथा प्रेम दाधीच ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए नए 21 कूलर प्रत्येक 11000 रुपए लागत की आवश्यकता है । इस पुनीत कार्य की शुरुआत झालावाड़ के श्रेष्ठ गौभक्तो की तरफ से हो गई है। गौशाला 750 गोवंश है।
इन्होंने पहल की
दो कूलर सत्यनारायण गुप्ता, संदीप गुप्ता,दो कूलर दिलीप मित्तल, दो कूलर संजय माहेश्वरी, एक कूलर श्रीकृष्ण पाटीदार व राम जी पाटीदार,एक कूलर तेजमल खण्डेलवाल तथा बंटी जी खण्डेलवाल,एक कूलर सुधीर खण्डेलवाल,एक कूलर सूरज तोदी, रूपेश तोदी,प्रेम दाधीच तथा अजीत पारख, रितेश पुरोहित रामगंजमंडी ने आदि ने कूलर के लिए समिति देने की सहमति दी है।
24 वाटरों की जरूरत
गौशाला में 750 गोवंश है। गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर लगाए जाएंगे। टिनशेड के हिसाब से 24 कूलरों की जरूरत है। कूलर के लिए भामाशाहों से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं, सभी का अच्छा सहयोग मिल रहा है। पंजाब से ड्रिप कूलर मंगवाया जाएगा। शैलेन्द्र यादव संरक्षक श्रीकृष्ण गौशाला
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/such-a-cowshed-of-rajasthan-where-cow-devotees-will-install-24-coolers-7497605/
Comments
Post a Comment