29 अप्रेल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करेगा,इन राशियों पर पड़ेगा असर

झालावाड़. झालरापाटन। ज्योतिष में ग्रहों के दशा परिवर्तन का बड़ा महत्व है। ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रेम शंकर शर्मा के अनुसार अप्रैल के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जिसमें शनिदेव भी शामिल है। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। शनि देव 11 जुलाई तक इस स्थिति में रहेंगे। शनि के इस गोचर का सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ेगा। शनि ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि वालों को सामाजिक मामलों मे महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा।
--
मेष वालों को मिलेंगे नए दोस्त
इस दौरान मेष राशि वाले नए दोस्त बनाएंगे और कुछ नए गठबंधनो से जुड़ेंगे। यह अपने आप को आत्म विश्वासी और मजबूत महसूस करेंगे इसके साथ ही कहीं बंधन बनाएंगे। हालांकि, वृषभ राशि में यूरेनस और कुंभ राशि में शनि के बीच टकराव हो सकता है। और इस राशि वाले कुछ दोस्तों को खो देंगे। कुल मिलाकर इस दौरान सच्चे दोस्त और सच्चे प्यार की पहचान होगी। कॅरियर समृद्ध होगा और लोग आपका स्वभाव पसंद करेंगे। आपका प्रेम जीवन स्थिर रहेगा और अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सेहत के लिए आज से सब कुछ सामान्य रहेगा।
मददगार साबित होगा
शनि का कुंभ राशि में गोचर भविष्य को और अधिक गंभीरता से तय करने में मददगार साबित होगा। शनि की सबसे शक्तिशाली ताकत उसकी प्रतिबद्धता है, जहां कुंभ को सामूहिकता के संदेश के रूप में दर्शाया है। वे दोनों संचार, निर्माण, क्षमताओं और इच्छाशक्ति की एक मजबूत अभिव्यक्ति को जोड़ते हैं और बनाते हैं। जबकि शनि के कुंभ में गोचर से व्यक्ति का सामाजिक दायरा बढ़ता है और जातक लचीली मानसिकता वाले होते हैं।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/on-april-29-saturn-will-enter-aquarius-these-zodiac-signs-will-be-af-7459614/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका