बिजली व्यवस्था चौपट, सरकार पर हमला

झालावाड़ . सुनेल. झालावाड़ समेत प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया है। इस कारण बिजली कटौती शुरू कर दी है। यह कटौती लोगों के लिए आफत बन गई है। जनता त्रस्त हो गई है। पानी और बिजली की गंभीर समस्या खड़ी हो गई हे। कटौती के विरोध में भाजपा की ओर से जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया

भीषण गर्मी में कस्बे सहित क्षेत्र में हो रही बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष गोविन्द धाकड़ की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कस्बे के भवानीमंडी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से वाहन रैली निकाली,जो बस स्टैण्ड, रामद्वारा रोड होती हुई जयपुर डिस्कॉम कार्यालय में पहुंची। जहां पदाधिकारियों ने जमकर राज्य सरकार, ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला का पुतला जलाया।
जमकर नारेबाजी की
अकलेरा राज्य सरकार की विफलताओं जन समस्याओं और बिजली,पानी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल अकलेरा शहरी व ग्रामीण मंडल भालता के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय न्याति ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में विफल हो चुकी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
उग्र करेंगे आंदोलन
झालावाड़। भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायकों ने बुधवार को कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिलेभर में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष व विधायकों ने भी भाग लिया। भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बुधवार को शहर मंडल के तत्वाधान में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में मिनी सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन कर •िाला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में त्राहि-त्राहि मची हुई है और सरकार कुम्भकर्ण की नींद में है। जिलेभर में पानी और बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल: माहुर
भाजपा के झालावाड़ जिला प्रभारी छगन माहुर ने राज्य की गहलोत सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताया। अपने एक दिवसीय प्रवास पर आण् माहुर ने कहा कि की आए दिन चोरी, लूट, डकैती की घटनाएं आम बात है। सरकार का पुलिस पर और पुलिस का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नही। बलात्कार के मामले में राज्य देश के अग्रणी •िालों में शुमार है। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग इस शासन से त्रस्त है। कुंभकरणीय नींद में सोई सरकार को उठाने के लिए सड़कों पर उतरेगा।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/power-system-collapsed-attack-on-government-7497649/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव