मालामाल होंगे किसान, एक क्विंटल​​​ के मिल रहे डेढ़ से दो लाख रुपए

झालरापाटन। बंपर आवक के बावजूद पोस्ता दाना के भाव आसमान छू रहे हैं। बाजार में पोस्ता दाना के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं और यह 1.50 लाख रूपए प्रति क्विंटल से दो लाख रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। देश की सबसे बड़ी पोस्ता दाना मंडी नीमच और जावरा में है। जहां भी पोस्ता दाना के भाव इस बार काफी तेज है। पोस्ता दाना यानी अफीम का बीज इसे खसखस भी कहते हैं और इसका उपयोग कई व्यंजनों मैं ख़ाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है।

पहली बार यह रह यह दाम

अफीम की पैदावार करने वाले किसानों एवं कारोबारियों का कहना है कि हमारा पूरा जीवन निकल गया, लेकिन पोस्तादाना कभी इस भाव में नहीं बिका। इनका कहना है कि कुछ समय पहले पोस्ता दाना का अधिकतम भाव 80 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहा है। पोस्ता दाना कारोबारी ने बताया कि तुर्की और चीन से पोस्ता दाना का आयात बंद होने के कारण इसके भाव मैं भारी तेजी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मैं पोस्ता दाना का भाव 1.50 लाख रुपए से 2 लाख रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। देश की सबसे बड़ी पोस्ता दाना मंडी नीमच मानी जाती है। नीमच और जावरा दोनों मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में आते हैं। मालवा में नीमच के बाद जावरा भी पोस्ता दाना की बड़ी मंडी है।

राजस्थान में यहां होती है खेती

पोस्ता दाना का उत्पादन मध्यप्रदेश और राजस्थान के मालवा और मेवाड़ जिलों में होता है। इन दोनों राज्यों में करीब 60 हजार अफीम उत्पादक किसान है। अफीम की खेती के बाद आखरी में बचे सूखे डोडे में से पोस्ता दाना निकलता है। इसे देश के अधिकांश राज्यों में खाने के काम में लिया जाता है। पोस्ता दाना बेचने आए किसान भरत पाटीदार ने बताया कि वह जब से खेती कर रहे हैं तब से अब तक बीते 50 साल में पोस्ता दाना का यह भाव उसने कभी नहीं देखा। यही बात किसान जमुना लाल पाटीदार ने कही उन्होंने कहा कि इससे अफीम उत्पादक किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं है। पोस्ता की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि जय जवान जय किसान का नारा आज सफल होते दिखाई दे रहा है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/farmers-will-be-rich-getting-one-and-a-half-to-two-lakh-rupees-for-on-7479418/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव