भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के पहुंचने से पहले हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

झालावाड़.चौमहला. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया शुक्रवार शाम को जिले के उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने के लिए ट्रेन मार्ग से पहुंचे। उन्हेंल प्रशिक्षण शिविर में एकजुटता दिखाने का संदेश दिया गया।
झालावाड़ जिले के कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने के लिए चौमहला जा रहे थे, तब गंगधार के पास रास्ते में अचानक कुछ लोगों ने उनकी गाडिय़ों पर हमला कर दिया और दो-तीन गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। शीशे तोडऩे वाले भी भाजपा के ही कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई तोड़तोड़ नहीं की है। इस तरह की घटना की उन्हें कोई जानकारी भी नहीं मिली है। हालांकि कारों में तोडफ़ोड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ का कहना है कि जिस जगह कारों में तोडफ़ोड़ की,उनकी गाड़ी तो आगे निकल गई थी, इसके बाद उनकी दूसरी गाड़ी व अन्य गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। तोडफोड़ करने वाले कौन लोग थे यह पता नहीं चल सका।
--
कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया चौमहला में मंच पर भाषण दे रहे थे। मंच के नीचे से कार्यकर्ता बद्री पायलट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे कई कार्यकर्ताओ को डग- गंगधार के बीच रास्ते मे रोक लिया है व कुछ लोगों द्वारा मारपीट का डर बताकर वापस भेजा जा रहा है, जो कि गलत है। उनको यहां बुलवाया जाए। गंगधार टोल के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिस पूनिया ने कहा कि मेरी बात हो गई हैं सब आएंगे।

--
दिखी गुटबाजी

चौमहला में पूनिया के कार्यक्रम के दौरान भाजपा की गुटबाजी भी दिखाई दी। स्टेशन पर अगवानी के दौरान कार्यकर्ता दो खेमे में बंटे हुए दिखे। रेलवे स्टेशन के बाहर भी बाहर से आए व कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने टेंट लगा कर पूनिया का स्वागत किया। स्वागत के लिए लगाए गए कुछ होर्डिंग्स में तो वसुंधरा राजे का फोटो भी नही था। इससे राजे समर्थन खफा थे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/high-voltage-drama-happened-before-the-arrival-of-bjp-state-president-7499662/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव