सोशल मीडिया पर धर्म, सम्प्रदाय पर गलत टिप्पणी करने पर एडमिन पर होगा केस
झालावाड़, करौली घटना के बाद राजस्थान में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के आयोजक स्वयं भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। आयोजनों के दौरान किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय एवं महापुरूषों पर सोशल मीडिया के माध्यम से अनावश्यक टिप्पणी व पोस्ट करने वाले एडमिन की जिम्मेदारी तय करते हुए पोस्ट करने वालों के विरूद्ध भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिलेभर के थानाधिकारियों को तत्काल पहचान कर कार्रवाई करेने के निर्देश दिए हैं। समझें कि अब अनुचित पोस्ट पर एडमिशन को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। करौली घटना के बाद झालावाड़़ जिले में भी पुलिस अलर्ट हो गई है।
--
फ्लैग मार्च निकाला
झालावाड़ शहर समेत जगह.जगह पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। झालावाड़ शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों और धार्मिक आयोजन स्थलों पर तथा उनके मार्ग पर चौकसी बढ़ा दी है। छतों पर पत्थरों रखने पर कार्रवाई होगी।
--
ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी
जिले में धार्मिक त्योहारों, जयन्ती, शोभायात्रा, जुलूस आदि का आयोजन शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला मजिस्टे्रट व जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई।
कलक्टर ने कहा कि आगामी दिवसों में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सब कि सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाजकंटक जिले के अमन चैन एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करेगा उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक उत्सवों एवं जुलूसों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूप से ड्रोन से निगरानी रखने के साथ फोटो एवं वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। जिला कलक्टर ने शांति समिति सदस्यों को प्रशासन एवं समाज के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करने को कहा।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/there-will-be-a-case-against-the-admin-for-making-wrong-remarks-on-rel-7456352/
Comments
Post a Comment