Jhalawar News, Petrol-Diesel Price. डीजल 100 पार, पेट्रोल 117 रुपए प्रति लीटर पहुंचा

झालावाड़। Jhalawar News, Petrol-Diesel Price. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढऩे का असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं। इससे महंगाई भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दामों में ढाई सौ रुपए से अधिक की बढ़ोतरी एक अप्रेल से हो गई है। महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ रही है। जिले में रविवार को चौमहला में डीजल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गए हैं।
उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का क्रम शुरू हुआ था, जो लगातार जारी है। रविवार को झालावाड़ जिले में डीजल के दाम फिर 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गए हैं। जिले की सीमा क्षेत्र के चौमहला में रविवार को डीजल के दाम 100.16 रुपए प्रति लीटर रहे। जबकि पेट्रोल के दाम 117.27 रुपए प्रति लीटर रहे। सुनेल में पेट्रोल 116.90 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 99.38 रुपए प्रति लीटर रहा।
--
13 दिन में पेट्रोल 9.33 रुपए तथा डीजल 8.59 रुपए लीटर महंगा
तेल कम्पनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद एक-दो दिन छोड़कर प्रति दिन ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं। 13 दिन में पेट्रोल 9.33 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 8.59 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। 22 मार्च को पेट्रोल के दाम 107.94 रुपए प्रति लीटर थे जो अब उच्चस्तर 117.27 रुपए पहुंच गया है। डीजल के दाम 91.53 रुपए प्रति लीटर था।
सब्जियों से लेकर खाद्य सामग्री के दाम बढ़े
पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे का असर दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री पर पड़ रहा है। सभी तरह की सब्जियों के दामों में पिछले एक सप्ताह में 5 से 10 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है। इसके अलावा खाद्य तेल, चीनी, घी, आटा आदि के दाम भी बढ़ गए हैं। थोक सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि भाड़ा महंगा होने के कारण सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-news-petrol-diesel-pricediesel-crosses-100-petrol-reaches-r-7441105/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव