- Jhalawar News, Pidawa News मेडिकल व्यवसायी दो भाइयों पर तलवार से जानलेवा हमला, फेंके पत्थर, दहशत
झालावाड़, पिड़ावा। - Jhalawar News, Pidawa News झालावाड़ जिले के पिड़ावा में रविवार देर शाम महावीर मार्ग पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने लूटपाट के इरादे से मेडिकल संचालक पर तलवार से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया। मेडिकल संचालक वीरेंद्र कुमार जैन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार देर शाम में अपने बड़े भाई सनत कुमार जैन के साथ अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। इस दौरान झिरी मोहल्लाा निवासी अफसर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर हाथ में धारदार तलवार लेकर आया। आरोपियों ने आते ही गाली गलौज कर छीना झपटी करते हुए एक युवक ने मेडिकल स्टोर के गल्लेे में से पैसे निकालने लगा। मेडिकल स्टोर संचालक के विरोध करने पर संचालक के ऊपर धारदार तलवार उठा कर हमला कर दिया। संचालक ने हटते हुए अपनी जान बचाई लेकिन पास ही रखी कुर्सी के तलवार के वार से टुकड़े हो गए। पड़ोसियों को आता देख दोनों युवक तलवार मौके पर छोड़कर भाग गए और संचालक को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मेडिकल स्टोर से तलवार बरामद कर जब्त की। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास के मामले सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना में एकत्रित हुए सैकड़ो जैन समाज के लोग
इस तरह की घटना की खबर फैलते ही लोगों में दहशत पैदा हो गई और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ देर बाद मेडिकल स्टोर के सामने वाली गली से अज्ञात लोगों ने मेडिकल संचालक के घर व भीड़ पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे वीरेंद्र कुमार जैन के भतीजे आदि जैन व भतीजी शिवानी जैन के चोट लग गई। वीरेंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक धारदार तलवार लेकर उसकी दुकान में लूटपाट करने वह मुझे जान से मारने की नीयत से घुसे थे। इस तरह की घटना से जैन समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पिडावा थाने में जमा हो गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक तपेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी जैन समाज के लोग थाने से रवाना हुए।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/medical-businessman-attacked-two-brothers-with-a-sword-threw-stones-7442805/
Comments
Post a Comment