toll tax : राजस्थान के इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जगह और देना पड़ेगा टोल, सफर होगा महंगा

झालावाड़। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर से आप जयपुर से जबलपुर या कोटा से झालावाड़, भोपाल जाना चाहते है तो आपको एक जगह और टोल देना पड़ेगा। हालांकि टोल देकर इस राजमार्ग से गुजरेंगे तो सफर मजेदार साबित होगा। निर्बाध रूप से आपकी गाड़ी दौड़ सकेगी। पहले एनएच 52 एनएच 12 के नाम से जाना जाता था।

कोटा से झालावाड़ का सफर सवा घण्टे में पूरा हो जाएगा
कोटा से झालावाड़ के बीच वाहन निर्बाध रूप से जल्द दौडऩे लग जाएंगे। इस राजमार्ग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब केवल फिनिशिंग का काम चल रहा है। इस हाइवे पर आवागमन शुरू होने पर कोटा और झालावाड़ के बीच राह बहुत आसान हो जाएगी। इसके साथ इस राजमार्ग पर परिवहन शुरू होने पर जयपुर से जबलपुर तक की यात्रियों को फायदा होगा। इससे सामान्य रफ्तार से गाडी़ चलाने पर भी कोटा से झालावाड़ का सफर सवा घण्टे में पूरा हो जाएगा। यानी 20 से 25 मिनट का समय बचेगा। हालांकि सुगम सफर के लिए कोटा से झालावाड़ जाने पर आपको दो जगह टोल देना होगा। इससे सफर महंगा हो जाएगा। यह हाइवे चालू होने पर झालावाड़ और झालरापाटन के विकास की नई राह खुलेंगी। राजमार्ग से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के कई प्रस्ताव मिल चुके हैं। एनएचईआई की ओर से एनएच 52 पर कोटा से दरा तक सफर करीब एक साल पहले ही चालू कर दिया था। दरा की नाल के आगे से झालावाड़ जिले की सीमा में तीनधार तक काम अधूरा पड़ा हुआ था, जो अब लगभग पूरा हो गया है।
जनवरी चालू किया जाना था
जनवरी तक पूरा करना था, लेकिन कार्य पूरा नहीं होने पर इसकी अवधि बढ़ा दी थी। विधिवत शुरू से जल्द शुरू होने की तैयारी चल रही है। लोड चैक करने के बाद इस हाइवे पर सफर चालू कर दिया जाएगा।
आठ लेन टोल प्लाजा तैयार
एनएच 52 पर कोटा और झालावाड़ के बीच कोटा जिले की सीमा सलावदखुर्द-कलमंडी के पास आठ लेन टोल प्लाजा तैयार हो गया है। हालांकि अभी तक कितना टोल लगेगा, यह तय नहीं हुआ है। कोटा से झालावाड़ के बीच अभी मण्डाना में एक टोल है। जिस पर एक तरफ का टोल 65 रुपए है। अब कोटा से झालावाड़ जाने के लिए दो टोल देने होंगे। यानी सुगम सफर के लिए जेब हलकी करनी पड़ेगी।
झालावाड़ के लिए दो विकल्प
एनएच 52 झालावाड़ शहर से करीब छह किमी दूर से गुजर रहा है। झालावाड़ से करीब छह किमी भवानीमंडी रोड पर होकर रलायती गांव के पास से हाईवे पर चढऩा होगा। यहां से हाइवे पर सफर करने पर कोटा के लिए दो टोल देने पड़ेगी। झालावाड़ से सुकेत करीब 15 किमी पड़ता है। इस मार्ग हाइवे पर चालू होने के बाद भारी वाहनों का दबाव नहीं रहेगा। सड़क ठीक है। इसलिए झालावाड़ के लोग टोल के चक्कर में सुकेत रूट पर ज्यादा चलने संभावना है। क्योंकि सुकेट से हाइवे पर चढऩे पर कोटा तक केवल एक ही टोल देना होगा। जबकि रलायती के पास हाइवे पर जाने पर दो जगह टोल देना होगा।

जानिए राष्ट्रीय राजमार्ग 52 को
एनएच 52 उत्तर में पंजाब में संगरूर से आरम्भ होकर दक्षिण में कर्नाटक में अंकोला तक जाता है। इसके मार्ग में कई राज्य आते हैं जैसे पंजाब, हरियाणा,राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक। आदि। अंकोला कर्नाटक में यह हाइवे पर खत्म हो जाता है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/toll-will-have-to-be-paid-at-one-place-on-this-national-highway-of-raj-7487264/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव