गहलोत सरकार बोली, राजस्थान में 29.57 रुपए किलो की दर से खरीदेंगे लहसुन

झालावाड़. यदि केन्द्र सरकार राजस्थान के लहसुन खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो आगामी दिनों में बाजार हस्तक्षेप योजना में राजस्थान में लहसुन की खरीद शुरू हो सकती है। राजस्थान सरकार ने 29.57 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बाजार हस्तक्षेप योजना में लहसुन खरीद का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है।
आखिर दिल्ली भेजा प्रस्ताव
आखिर लम्बी जद्दोजहद के बाद राज्य सरकार ने बाजार हस्क्षेप योजना में लहसुन की खरीद का प्रस्ताव केन्द्र को भेज दिया है। खरीद के प्रस्ताव को केन्द्र की मंजूरी मिलने के बाद खरीद शुरू होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी माह केन्द्र से मंजूर मिल जाएगी। इसके लिए उच्च स्तरीय प्रयास शुरू हो गए हैं, हालांकि बाजार हस्तक्षेप में खरीद की दर 2957 रुपए प्रति क्विंटल का प्रस्ताव भेजा गया है, जो लागत और महंगाई के हिसाब से नाकाफी है।
लोकसभा अध्यक्ष ने की थी पहल
राजस्थान पत्रिका की ओर से लहसुन उत्पाद किसानों को दाम नहीं मिलने का मुद्दा पिछले एक माह से लगातार उठाया जा रहा है। झालावाड़ जिले के साथ समूचे हाड़ौती के लहसुन उत्पादन किसानों को उचित मूल्य दिलाने को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया। जिसमें पत्रिका संवाददाता गांव और खेतों में पहुंचकर किसानों की बात को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान संगठनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को ज्ञापन देकर बाजार हस्तक्षेप योजना में लहसुन की खरीद चालू करवाने की मांग की। बिरला ने इसकी पहल करते हुए राज्य के कृषि मंत्री से फोन पर बात कर लहसुन खरीद के प्रस्ताव केन्द्र को भिजवाने को कहा था। लोकसभा अध्यक्ष बिरला पहले ही कह चुके है कि राज्य सरकार से प्रस्ताव आते ही केन्द्र से शीघ्र मंजूरी दिलाई जाएगी।
1.15 लाख हैक्टेयर में बुवाई
हाड़ौती में इस साल एक लाख 15 हैक्टेयर में लहसुन की बुवाई हुई थी। बुवाई के बाद मावठ होने और जमीन में लगातार नमी रहने के कारण उत्पादन भी कम बैठा है। अब दामों ने दगा दे दिया है। इस कारण किसान सदमे में है। किसानों का कहना है कि मौजूदा भावों में बेचने पर घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इस कारण कोटा संभाग की मंडियों में लहसुन की आवक भी बहुत कम हो रही है। किसान अब सरकार की ओर देख रहे हैं।
पहले से कम का प्रस्ताव
2018 में लहसुन के दाम न्यूनतम स्तर पर आने पर केन्द्र सरकार ने नेफेड के माध्यम से हाड़ौती में लहसुन की 32.57 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद की थी। अब 29.57 रुपए प्रति किलो का प्रस्ताव भेजा है।
बुवाई के वक्त बिक रहा था 70 से 100 रुपए किलो
किसान रबी सीजन में लहसुन की बुवाई की तैयारी कर रहे थेए तब लहसुन के दाम 70 से 100 रुपए किलो पहुंच गए थे। किसानों ने अच्छे दामों की उम्मीद में इस बार लहसुन की जबर्दस्त बुवाई की थी। अब फसल आते ही दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। मंडियों में औसत भाव 25 से 35 रुपए किलो चल रहे हैं। पिछले साल कोटा संभाग में 95 हजार हैक्टेयर में बुवाई हुई थीए जबकि इस साल 1.15 लाख हैक्टेयर में बोया गया था। हाड़ौती में इससे अधिक लहसुन की बुवाई 50 हजार हैक्टेयर झालावाड़ जिले में हुई है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/gehlot-government-said-will-buy-garlic-in-rajasthan-at-the-rate-of-rs-7558788/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव