राजस्थान में शिक्षा के लिए सोमवार को आएगी बड़ी खबर
झालावाड़ सुनेल. सरकारी स्कूलों की कक्षा 6,7,9 और 11 वीं के परीक्षा परिणाम 16 मई सोमवार को घोषित होंगे। इनका परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर ही तैयार किया जा रहा है। पहली बार अंक ऑनलाइन चढ़ाए जा रहे हैं। जबकि 5 वीं और 8 वीं बोर्ड का परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। क्योंकि 17 मई तक इनकी परीक्षाएं चलेंगी। शिक्षा विभाग जून के आखिरी सप्ताह में प्रवेशोत्सव मनाने की तैयारी में है।
कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद शर्मा ने बताया कि हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में 11 मई बुधवार से ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया है, लेकिन अभी शिक्षक आ रहे है। क्योंकि परीक्षाओं की कॉपियां जांचने का काम चल रहा है। यह 17 मई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद शिक्षकों के लिए भी स्कूलों में छुट्टियां हो जाएंगी। इसके बाद 30 जून को ही स्कूल खुलेंगे। इस बार ग्रीष्मावकाश 45 दिन के बजाय 38 दिन का रहेगा। स्कूल 30 जून को खुलेंगे, लेकिन शिक्षकों को 24 जून को ही स्कूल आना होगा। नए शैक्षिक सत्र में उन्हें कम से कम 10 प्रतिशत ज्यादा नामाकंन करवाने होंगे।
कक्षा 9 और 11 वीं की होंगी पूरक परीक्षाएं
कक्षा 9 वीं और 11वीं के स्ट्डेंट््स को परिणाम के बाद पूरक परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर उन्हें पूरक परीक्षा में बाद में बैठने की अनुमति भी दी जा सकती है। वार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से चार और छठी एवं सातवीं में विद्यार्थीयों को 100 में से प्राप्त अंकों के आधार पर ए प्लस से डी तक की ग्रेङ्क्षडग दी जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग इस कवायद में जुटा है कि शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन रिजल्ट जल्द से जल्द अपलोड हो सके।
पांचवी व आठवीं के अंक फीङ्क्षडग नहीं होने वाले बच्चों का रूकेगा परिणाम
जिले में कक्षा आठवीं एवं पांचवी की संचालित परीक्षाओं का परिणाम 25 मई को घोषित होगा। वरिष्ठ व्याख्याता सुरेन्द्र जैन ने बताया कि पंजीयक बीकानेर के संवाद कार्यक्रम में दोनों परीक्षाओं का परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर 25 मई को जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए 24 मई तक के अंकों की फीङ्क्षडग के डाटा को फ्रीज किया जाएगा तथा जिन बच्चोंं के अंकों की फीङ्क्षडग नहीं होगी, उनका रिजल्ट रूक जाएगा एवं संबंधित संग्रहण केन्द्र पर कार्रवाई की जाएगी।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/big-news-will-come-for-education-in-rajasthan-on-monday-7531985/
Comments
Post a Comment