खनिज विभाग के दस्ते पर पथराव, एक घायल
झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के चौकी जरेल गांव में सोमवार रात अवैध खनन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे खनिज विभाग के दस्ते पर दो दर्जन से भी अधिक लोगों ने पथराव किया और जप्त किए वाहन को छुड़ा ले गए। इस घटना में एक कर्मचारी के चोटे आई और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि खनिज विभाग के मांइस फॉर मेन प्रदीप तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि विभाग को चौकी जरेल गांव में बेंटोनाइट का अवैध खनन किए जाने की सूचना मिलने पर सोमवार रात वह और उनके साथ सर्वेयर दिनेश अहीर, ड्राफ्ट््समैन श्री कृष्ण यादव, तीन सुरक्षाकर्मी और चालक वाहन लेकर पहुंचे। जहां पर अवैध रूप से बेंटोनाइट का खनन किया जा रहा था। इस पर टीम ने मौके से दो वाहन जप्त किए। इसी दौरान 2 दर्जन से भी अधिक अज्ञात लोग वहां पर गए और इन्होंने आते ही पथराव शुरू कर दिया। इससे उनके चोटे आई और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हमलावर उनके पास से जप्त किए वाहन भी छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की।
दुकान में तोडफ़ोड़, गल्ले से रुपए निकाले और फायङ्क्षरग की
झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के बिरियाखेड़ीकलां गांव में मंगलवार देर रात एक दर्जन लोगों के किराने की दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने और सामान बिखेर कर गल्ले में रखी नगदी निकाल कर जाते समय फायङ्क्षरग करने के मामले में सदरथाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 19 घंटे बाद मामला दर्ज किया।
दुकान में घुसकर सामान की तोडफ़ोड़
बिरियाखेड़ीकलां निवासी किराना व्यापारी शैतान ङ्क्षसह नागर ने बुधवार शाम को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान पर बैठकर उनके पुत्र अंकित से बातचीत कर रहे थे, वहां उनका छोटा भाई कमलेश भी बैठा था। इसी दौरान 2 कार व बाइक से एक दर्जन लोग आए, इन्होंने दुकान में घुसकर सामान की तोडफ़ोड़ की। इसका विरोध करने पर इन्होंने तीनों के साथ मारपीट की। घटना को लेकर जब वह चिल्लाए तो आसपास के लोग वहां पर आ गए, इसी बीच ये लोग हवा में फायङ्क्षरग करते हुए वहां से फरार हो गए। इस पर रात को दुकानदार के साथ ग्रामीण मामले की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराने के लिए आ रहे थे, कि सेटेलाइट अस्पताल के पास थानाप्रभारी रघूवीर ङ्क्षसह उन्हें मिल गए और इन्होंने उन्हें हालात से अवगत कराया। इस पर थाना प्रभारी उल्टे इन पर बरस पड़े और आक्रोश में आकर कहा कि मुझे सब पता है, उन लोगों ने रकम लगाकर शराब के ठेके खोलें हैं, इसलिए वह तो यह काम करेंगे और काफी कहने के बाद उन्होंने कहा कि वह थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दें।
घटनाक्रम से अवगत कराया
जिस पर यह सभी लोग थाने में पहुंचे, जहां मौजूद सहायक उप निरीक्षक ने इन लोगों से परिवाद लिखवा कर ले लिया। इस पर पूर्व प्रधान ने रात को ही जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन को मोबाइल पर घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उप अधीक्षक एवं सदर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद भी थाना प्रभारी ने परिवादी और ग्रामीणों से संतोषजनक तरीके से बातचीत नहीं की और फायङ्क्षरग करने का सबूत मांगने लगे। इस पर मौजूद लोगों ने घटनास्थल के आसपास से ढूंढ कर उन्हें फायङ्क्षरग किया खाली कारतूस संभलाया ।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
दुकानदार ग्रामीणों के साथ सदर थाने में आए और मामला दर्ज करने की जानकारी करने पर पता चला कि पुलिस ने इसमें कोई मामला दर्ज नहीं किया। ग्रामीणों ने यह जानकारी फिर पूर्व प्रधान को दी। जिस पर पूर्व प्रधान इन ग्रामीणों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सदर थाना के क्रियाकलापों के बारे में बताया। यह सुनकर पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/stone-pelting-on-the-team-of-mineral-department-one-injured-7540226/
Comments
Post a Comment