राजस्थान के शराब ठेकेदारों से बकाया वसूली के लिए नीलाम करेंगे मकान और जमीन
झालावाड़/भवानीमंडी. आबकारी विभाग की ओर से राजस्थान के जिन ठेकेदारों ने अब तक बकाया राशि जमा नहीं करवाई है, उनकी जमीन-जायदाद नीलाम कर राशि वसूल की जाएगी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर बकायादार ठेकेदारों की सूचियां तैयार की जा रही है। जल्द ही नोटिस देकर चल और अचल सम्पत्तियों को नीलाम किया जाएगा।
आबकारी राजस्व जिला झालावाड़ में वित्तीय वर्ष 2021-22 में मदिरा दुकानों के शराब ठेकेदारों द्वारा बकाया राशि 82.37 करोड़ रुपए जमा नहीं कराने पर आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदारों की सिक्योरिटी एवं एडवांस राशि 12.41 करोड़ जब्त करने की कार्रवाई की। साथ ही चल-अचल सम्पत्ति को भी नीलाम करने की तैयारी चल रही है।
111 शराब ठेकेदारों पर करोडों रुपए बकाया
जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने बताया कि 111 शराब ठेकेदारों पर करोडों रुपए बकाया है, जिसकी वसूली के लिए अधीनस्थ आबकारी अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके तहत आबकारी बकायादारो की चल-अचल सम्पत्ति कुर्क करने के लिए सम्बन्धित तहसीलदार सहित राजस्व अधकारियों से बाकीदार की चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी ली जा रही हैर्।
चिन्हित कर जब्त करके नीलाम किया जाएगा
समस्त सम्पत्ति को शीघ्र जब्त कर भू-राजस्व अधिनियम के तहत विभाग द्वारा नीलाम किया जाएगा। बकायादारों के नाम जितने भी वाहन हैं उन्हें जिला परिवहन अधिकारी से जानकारी लेकर चिन्हित कर जब्त करके नीलाम किया जाएगा। साथ ही बकायादार शराब ठेकेदारों के बैंक खातों की जानकारी प्राप्त करके उनके बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई के लिए सम्बन्धित बैंक अधिकारियों से सम्पर्क कर खातों में जमा रकम को भी बकाया पेटे जब्त कर वसूली की जाएगी।
नोटिस जारी किए
आबकारी विभाग ने सभी संबंधित अनुज्ञाधारियों को समय-समय पर इस कार्यालय द्वारा राशि मय ब्याज के जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन अनुज्ञाधारियों ने बकाया राशि जमा नहीं कराई। जिले में आबकारी विभाग द्वारा बकायादारो से बकाया वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिन शराब ठेकेदारों द्वारा आबकारी विभाग में बकाया राशि जमा नहीं कराई एवं अपनी कोई चल अचल सम्पत्ति या अन्य किसी प्रकार की सम्पत्ति बकाया कायम होने की दिनांक के बाद बेची या हस्तान्तरित की है तो उसे आबकारी विभाग के साथ धोखाधड़ी मानकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के लिए आबकारी मुख्यालय से कानूनी राय प्राप्त की जा रही है। जिसके बाद सम्बन्धित अनुज्ञाधारियों के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के लिए सम्बन्धित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
ये बकायादार
झालावाड़ जिले मुख्य बकायादारों में बिहारीलाल, मुकेश, मुरली मीणा, सुजान मीणा, भारत कुंवर, मोहित मीणा, राम ङ्क्षसह मीणा, कैलाश मीणा (निवासी महुवाखेड़ा) राकेश कुमार, नितिन भाटिया, नवनीत ङ्क्षसह, सुरेश मीणा, सुशीला कंवर, पप्पू ङ्क्षसह, जगदीश मीणा, राजेन्द्र मीणा, भगवान ङ्क्षसह, गिरिराज मीणा, गीता बाई, सुमित जोगी, लालचन्द, रमेश मीणा, सुरेन्द्र ङ्क्षसह, गौरीलाल मीणा, खूशबू पारेता, हेमराज राठौर, कैला बाई, अनिल, केदारी बाई, मंजू बाई, देवेन्द्र ङ्क्षसह, मांगी बाई, राहुल, दुर्गालाल, संजय चौधरी, विनोद मीणा, शंकर ङ्क्षसह, घनश्याम किशोर ट्रेङ्क्षडग कम्पनी, पल्लव अग्रवाल, श्याम ङ्क्षसह, बीरम मीणा, सुजान, दिपेन्द्र, राजेन्द्र ङ्क्षसह, महेन्द्र मीणा, पवन कुमार, शुभ्भ पारेता, कल्पना, जयपाल सहित अन्य कई बकायादार है जिनके विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/rajasthan-big-breaking-will-auction-house-and-land-for-recovery-of-d-7544600/
Comments
Post a Comment