पिता को ट्रैप करवाया, फिर बेटे से मांगे पांच लाख रुपए, नहीं दिए तो जान से मारने की दी धमकी
झालावाड़ रटलाई. झालावाड़़ जिले के रटलाई कस्बे निवासी युवक भूपेन्द्र कुमार माली ने 5 जनों के खिलाफ 5 लाख रुपए अवैध राशि की मांग, ब्लैकमेङ्क्षलग और जानलेवा हमला करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। करीब एक महिने तक पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के आदेश के बाद रटलाई पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेट को इस्तगासा प्रस्तुत किया। पुलिस थाने में 17 मई को कोर्ट के आदेश पर करीब एक महिने बाद 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो पाया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं होने से पीडि़त परिवार में डर व भय बना है।
युवक भूपेन्द्र कुमार माली ने एसीबी, पुलिस अधीक्षक, कोर्ट आदि में दिए ज्ञापन में बताया कि पिता जगदीश चंद माली जो वन विभाग के कर्मचारी हैं जिनके खिलाफ अवैध खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉली के घूस मामले में अभियुक्त 4 मार्च 2022 को रीछवा निवासी अलाद्दीन ने ट्रेप करवाया था।
10 लाख रुपए की मांग की बाद में 5 लाख मांगे
ट्रेप के बाद रात में अलाद्दीन ने राजीनामा करने व एसीबी के समक्ष बयान बदलने आदि की बात की। बयान बदलने के लिए अलाद्दीन ने फोन पर 10 लाख रुपए की मांग की बाद में 5 लाख मांगे, लेकिन अलाद्दीन व करामत दोनों ने रीछवा में मोटर सायकिल की दुकान पर साढ़े चार लाख की मांग रखी थी। रुपए नहीं देने की एवज में भूपेन्द्र व उसके परिवार को धमकाने की धमकियां बार-बार फोन पर दी। दोनों आरोपी व उनके रटलाई निवासी रिश्तेदार ने भी कई बार धमकिया दी। इस प्रकार के आरोप में शामिल रीछवा निवासी अलाद्दीन पुत्र अजीज खान,करामत पुत्र सुल्तान शेख,कालूङ्क्षसह पुत्र नाथू,रटलाई निवासी शकील पुत्र शफीक व एक खेरिया निवासी एक जना अज्ञात है।
दिनांक 20 अप्रैल को एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा, 26 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक झालावाड मोनिका सेन एवं बाद में 15 मई को झालावाड कोर्ट में इस्तगासा दिया। इसके बाद 17 मई को कस्बे के पुलिस थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घर पर पथराव भी किया
कस्बे के निवासी भूपेन्द्र कुमार माली, जगदीश चंद माली के घर पर इसी विवाद के बीच 16 मई को रात्रि डेढ़ बजे पथराव किया। इससे परिवार भयभीत है। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में दी है। थानाधिकारी राजकुमार त्यौहारिया ने बताय ाकि कस्बे के निवासी भूपेन्द्र कुमार माली द्वारा दिए इस्तगासे के आधार पर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पूर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के लिए परिवाद मिला था। उस पर भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन कोर्ट आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले को लेकर एएसआई को जांच सौंप दी है। जांच में जो जानकारी सामने आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/trap-the-father-then-asked-for-five-lakh-rupees-from-the-son-threate-7548478/
Comments
Post a Comment