तेरे गल्ले में जितने रुपए है इधर निकाल...नहीं तो तलवार से गर्दन उड़ा देंगे
झालावाड़. झालावाड़ शहर का व्यस्ततम बाजार मंगलपुरा में रात आठ बजे व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों में सामान बेचने में व्यस्त थे और दुकानों में ग्राहकों की भीड़ थी, इसकी बीच चार-पांच बदमाश एक रेडिमेड गारमेंट व्यापारी की दुकान में धमाधम घुसते हैं और सीधे गल्ले के पास पहुंच जाते हैं। व्यापारी सामने खड़ा कुछ समझ पाता, उससे पहले एक बदमाश ने नंगी तलवार निकाली और दूसरे ने चाकू निकाल दिया और धमकी देते हुए व्यापारी से कहा तेरे गल्ले में जितने रुपए है, तुरंत निकाल...व्यापारी को धक्का मारते हुए पांच लाख रुपए की मांग की। एक बदमाश ने कहा कि हल्ला मचाएगा तो तलवार से गर्दन उड़ा देंगे। इस दौरान व्यापारी को धक्का देने से वह गिर गया। यह नजारा अन्य दुकानदारों ने देख लिया और हंगामा कर दिया।भीड़ देखकर बदमाश फरार हो गए।
तीनों को गिरफ्तार किया
शहर में मंगलपुरा में गुरुवार को व्यापारी के गल्ले रूपए छीनने तथा उसे जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त था और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने चौबीस घण्टे में आरोपियों की गिफ्तारी नहीं होने पर झालावाड़ बंद का अल्टीमेटम दिया था। गिरफ्तारी के बाद बंद का निर्णय वापस ले लिया है।
रंगदारी में रुपए मांगे
पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि मगंलपुरा स्थित संतोष रेडीमेड की दुकान पर चार नकाबपोश बदमाशो द्वारा रंगदारी के रुपए मांगे नहीं देने पर दुकानदार को तलवार व चाकू से जाने से मारने की धमकी देकर दुकान का कांच तोडकर भाग गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली द्वारा प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी द्वारा आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेहान, शाहरूख, कालू मीणा को गिरफ्तार किया।
पूरी घटना
ईश्वरलाल मीरचन्दानी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी शॉप मंगलपुरा मे संतोष रेडीमेड के नाम से है । वह व उसके कर्मचारी शॉप पर थे तो शाम 7-8 बजे के आसपास 4 से 5 व्यक्ति नकाबपोश आए और बोले की तेरे गल्ले में जो भी रुपए हो वह हमें दे दे नहीं तो तुझे जान से मार देगें, उनमे से एक व्यक्ति के हाथ में तलवार थी और एक व्यक्ति के हाथ में चाकू था मैंने जब रूपए देने से मना करी तो मेरे एक लड़के के तरफ तलवार मारने की कोशिश करी लेकिन वो पीछे हट गया,जब हमने रुपए नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में दूबारा आने की धमकी देकर बाहर निकले और पत्थर से मेरी शॉप का कांच तोड़ दिया।
गंभीरता को देखते हुए बनाई टीम
पुलिस अधीक्षक सेन ने शहर में हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी प्रकाश शर्मा के निर्देशन में व सीओ नीरज शर्मा के सुपरविजन में कोतवाली सीआई बलवीर ङ्क्षसह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी व मूखबीर कीसूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें रेहान निवासी नई बस्ती गादिया वाली चक्की के आगे अकलेरा,शाहरुख खान निवासी मनोहरथाना रोड बाबा साहब के पास अकलेरा, कालू मीणा निवासी नई बस्ती अकलेरा को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी बलवीर ङ्क्षसह, एएसआई दामोदर प्रसाद, कमरूददीन, रामरतन, राजेश स्वामी, श्यामलाल, चन्द्रशेखर शामिल थे।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/take-out-all-the-money-you-have-in-your-neck-otherwise-you-will-blow-7558817/
Comments
Post a Comment