चांदी के कड़े पर नीयत हुई खराब, चार साल की बालिका की हत्या की, शव रेत छुपा दिया
झालावाड़ भवानीमंडी. थाना क्षेत्र के मेहरपुरा गांव से शनिवार को घर से लापता हुई बालिका का शव रविवार को सुबह पड़ोसी के घर में सीढियों के नीचे लगे रेत के ढ़ेर मे दबा हुआ मिला। बालिका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने इस मामले में पड़़ोसी महिला को गिरफ्तार कर लया है। बालिका की चांदी के कड़़े को लेकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।
थानाधिकारी महेश कुमार चारण ने बताया कि शनिवार रात को मेहरपुरा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण मेहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।जिसमें बताया था कि उसकी चार वर्षीय नाती चंचल मेहर पुत्री ईश्वर चंद शनिवार को दोपहर 3 बजे से घर से गायब है। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
घरों व आधा दर्जन कुओं की तलाशी ली
पुलिस उप अधीक्षक अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि बालिका की तलाश को लेकर गांव के प्रत्येक घर की तलाशी ली गई। सुबह से कई मकानों व आस-पास के करीब आधा दर्जन कुओं की तलाशी ली गई। शंक होने पर पड़ोसी रामकरण के मकान की फिर से तलाशी ली गई। कांस्टेबल अखिराम ने तलाशी लेने के दौरान सीढ़ी के नीचे रखे रेत के ढ़ेर में तलाशी ली तो रेत में चंचल के पांव दिखाई दिए। जिस पर पुलिस के द्वारा मौके पर एफएसएल टीम को बुलवाया गया। टीम के द्वारा मौके के साक्ष्यं जुटाए गए।
एसपी-एएसपी मौके पर पहुंचे
पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा रविवार को मेहरपुरा गांव में पहुंच कर जहां से बालिकाका शव बरामद हुआ था, उस जगह का मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। एसपी ने बताया कि पड़ोसी तरूणा बाई पत्नी रामकरण मेहर के घर से बालिका का शव बरामद हुआ था। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
चांदी के कड़े के लिए की हत्या
मृतका के नाना लक्ष्मीनारायण ने बताया कि मध्यप्रदेश के मन्दसोर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के अन्तरीया गांव निवासी उसकी पुत्री संगीता मेहर को डिलीवरी को लेकर वह अपने घर पर लेकर आया हुआ था। साथ मे उसकी पुत्री चंचल मेहर भी आई हुई थी। चंचल ने पांव में चांदी के कड़े पहने हुए थे। जब उसका शव बरामद हुआ तो पांव में से कड़े गायब मिले। परिजनों ने बताया कि उसने चोरी करने की नियत से ही उसकी हत्या की है।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/intention-was-spoiled-on-the-silver-string-killed-a-four-year-old-gir-7518328/
Comments
Post a Comment