गुप्त नवरात्र 30 जून से शुरू होंगे, इस बार 29 दिन कर सकेंगे शिव की आराधना
झालावाड़, सुनेल. इस बार चतुर्मास 117 दिन और शिव भक्तों 29 दिन ही शिव की आराधना करने को मिलेगे। इस बार पिछले साल से चातुर्मास एक दिन कम रहेगा। वहीं भाड़ली नवमी के अबूझ मुहूर्त अब सिर्फ दस विवाह मुहूर्त ही बचे है। 8 जुलाई को भड़ली नवमी पर आखिरी विवाह मुहूर्त रहेगा। यानी तब तक सिर्फ 10 दिन की शहनाई और बजेगी इसके बाद विवाह नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद 26 नवंबर से शुरू होंगे। यानी भड़ली नवमी के बाद विवाह मुहूर्त शुरू होने के लिए 140 दिन इंतजार करना होगा। हालांकि इसके पूर्व 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त में कई जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे।
10 जुलाई को देवशयनी एकादशी
ज्योतिषाचार्य पंडित बालकृष्ण दुबे ने बताया कि इस बार देवशयनी एकादशी 10 जुलाई को है। वहीं देवउठनी एकादशी 4 नवंबर को होगी। इस अवधि में चातुर्मास रहेगा। इसमें देवता शयन करेंगे। इसके चलते सभी मांगालिक कार्यो पर विराम लगा रहेगा। इस बार देव 117 दिन विश्राम करेंगे। पिछले साल देवों ने 118 दिन विश्राम किया था और उससे पहले वर्ष 2020 में 148 दिन की थी। इस बार एक दिन चातुर्मास में कम हुआ है।
14 जुलाई से शुरू होगा सावन मास
ज्योतिषाचार्य दुबे ने बताया कि श्रवण मास की शुरूआत 13 जुलाई को स्नान-दान पूर्णिमा के अगले दिन 14 जुलाई को होगी। समापन 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगा। इस तरह श्रावण 29 दिन का रहेगा। आषाढ़ में जहां 30 जून से गुप्त नवरात्र प्रारंभ होंगे, वहीं 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व रहेंगे।
नवंबर-दिसंबर में रहेंगे 13 विवाह मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य दुबे ने बताया कि जून में 17, 21 से 23 और 26 को विवाह मुहूर्त है। जुलाई में 2,3, 5, 6 और 8 को मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद 4 नवंबर को अबूझ मुहूर्त में कुछ लोग विवाह कर सकते हैं, लेकिन शुक्र ग्रह इस दौरान अस्त ही रहेगा। शुक्र 26 नवंबर को दोपहर 12.08 बजे पश्चिम दिशा में उदित होगा, तब मुहूर्त प्रारंभ होगे। यानी 9 जुलाई से 25 नवंबर तक विवाह की शहनाइयां नही बजेगी। साल के अंत में नवंबर और दिसंबर में कुल 13 दिन मुहूर्त रहेंगे। इनमें नवंबर में 26 से 28 और दिसंबर में 1,2 से 4,7 से 9 और 13 से 15 तक मुहूर्त होंगे।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/gupt-navratri-will-start-from-june-30-this-time-will-be-able-to-worsh-7603282/
Comments
Post a Comment