गोमती सागर तालाब में गंदगी देख बिफरीं राजे

झालरापाटन. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने नगर के जलाशयों की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और गंदगी को लेकर नाराजगी जताई।
राजे ने गोमती सागर तालाब के पानी पर छा रही गंदगी को देखकर नगर पालिका प्रशासन को जन सहयोग से तालाब की सफाई कराने, वाङ्क्षकग ट्रेक का विज्ञान पार्क तक विस्तार कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। राजे ने कहा कि गोमती सागर तालाब नगर की लाइफ लाइन है और इसके पानी का उपयोग पीने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में किया जाता है। गोमती सागर तालाब, मुंडलियाखेड़ी तालाब, मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी क्षेत्र में हो रहे हैं अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैसे ही जलाशयों में पानी की कमी बनी रहती है और इसके बावजूद इसकी जमीन पर अतिक्रमण करने से जल स्तर और कम हो जाता है।
मंदिरों में लगाई ढोक

वसुंधरा राजे ने वार्ड गिनदोर स्थित ठाकुर साहब मंदिर, रजक धोबी समाज के मरी माता मंदिर में दर्शन किए। ठाकुर साहब मंदिर पर पूजा अर्चना कर दर्शन किए। मंदिर विकास पर्यावरण सुधार समिति ने पंडित सुरेश कुमार शर्मा, रामेश्वर शर्मा, विक्की बना, भवानी शंकर शर्मा, वीरम सेन, गिरिराज भील और कार्यकर्ताओं ने राजे और दुष्यंत ङ्क्षसह का सम्मान किया।
2023 में वसुंधरा राजे होंगी हमारी नेता
भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हम चुनावी मैदान में उतरेंगे। जनता एक बार फिर अपनी वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का ताज पहनाएगी। राजे पेश करेगी दावेदारी।
स्वागत के लिए उमड़े
वसुंधरा राजे के गुरुवार को नगर आगमन पर लोगों ने 2 घंटे तक इंतजार किया। महिला मंडल अध्यक्ष बबीता सेठी ,कपड़ा व्यापार संघ, किराना संघ, के अलावा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, स्वयंसेवी एवं व्यापारिक संगठनों ने जबरदस्त स्वागत किया राजे सुबह से लेकर शाम तक अपनों के बीच बड़ी आत्मीयता के साथ मिलती रही, एक-एक कार्यकर्ता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्ताओं के कोरोना के समय परिजनों के निधन हो जाने पर संवेदनाएं व्यक्त की। राजे के साथ सांसद दुष्यंत , विधायक नरेंद्र नागर, गोङ्क्षवद रानी पुरिया, कालू लाल मेघवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण पाटीदार, श्याम सुंदर शर्मा, निर्मल कुमार सकलेचा, मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, नगर परिषद झालावाड के सभापति संजय शुक्ला, कंवर लाल मीणा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजीता पाण्डे, महिला मंडल अध्यक्ष बबीता सेठी, राधेश्याम चौरसिया, दीपक शर्मा, भानु खत्री, नितेश परमार, दिनेश करावन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, कपिल शर्मा, नरेंद्र डांगी, मनीष चांदवाड, अजय कुशवाहा, अवनींद्र व्यास, महेश शर्मा, नरेंद्र तोमर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/seeing-the-dirt-in-the-gomti-sagar-pond-raje-was-shocked-7598197/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव