कोटा में फायरिंग कर फरारी काटने आए और मौका मिलते ही व्यापारी को लूट लिया

झालावाड़, खानपुर। खानपुर पुलिस ने पिछले दिनों हार्डवेयर व्यापारी पर फायरिंग कर व चाकू से हमला कर दो लाख रुपए लूटने के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में खानपुर के ही एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोटा के बदमाशों को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने खानपुर के दो बड़े कारोबारियों के यहां मोटी रकम लूटने की साजिश रची थी, लेकिन दोनों व्यापारियों की दुकानें व मकान कस्बे के बीच में होने के कारण पकड़ेे जाने के डर से प्लान बदल दिया। इसके बाद हार्डवेयर कारोबारी महेश को लूटने की वारदात को अंजाम दिया।
एसपी मोनिका सैन ने बताया कि खानपुर पुलिस ने
24 जून को आरोपी राजा फकीर पुत्र गुड्डू फ कीर उम्र 22 साल निवासी तेलियो के मंदिर के सामने की गली कोली मोहल्ला खानपुर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस जब्त किया गया। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान के दौरान कट्टा व जिन्दा कारतूस भैय्या उर्फ शोयब पुत्र शहाबुदीन निवासी खानपुर से खरीद करना बताया। शोयब को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एएसपी प्राकश शर्मा के निर्देश में खानपुर वृत्ताधिकारी राजीव परिहार के सुपरविजन में थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में की गई।

कड़ाई से पूछताछ की तो उगला राज
पुलिस ने आरोपी राजा फकीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसे लूट की वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना कबूल कर लिया। शोयब ने बताया कि उसने राजा फ कीर को जो देशी कट्टा व कारतूस दिए थे। उसके साथी अरमान उर्फ डब्बू पुत्र इकबाल उर्फ अक्षय निवासी गोविन्द नगर कोटा व सरफ राज उर्फ बिट्टू पुत्र रियाज मोहम्मद निवासी गोविन्द नगर कोटा से लिया था। जो करीबन 10-12 दिन पहले कोटा से फ ायरिग कर फ रारी काटने खानपुर आए थे। जिनके साथ आसिक अहमद उर्फ मोटा पुत्र शहीद अहमद व अमन उर्फ लाला पुत्र अयुब , अक्षय उर्फ इकबाल उर्फ उस्ताद पुत्र जंग बहादूर निवासी गोविन्द नगर कोटा भी साथ आए थे । जिनसे मेरी कोटा में जान पहचान हुई थी मैं मेरी बुआ के यहा जाता था तो मिलता रहता था तो हम आपस मे इन्सटाग्राम पर भी बाते करने रहते थे तथा इनकी राजा फकीर से भी जान पहचान थी।
मोटा माल लूटना चाहते थे
शोयब ने पुलिस को बताया कि उसने रामेश्वर माली जो उसका सेठ ओमप्रकाश माली के मामाजी है ।ओम माली के मामा रामेश्वर के प्लाट का विवाद चल रहा है तो ओम माली के कहने पर उसने रामेश्वर के प्लाट पर बने मकान पर इन लोगों को रूकवाया था। जहां खानुपर के किराना व्यापारी पदम जैन व कपूर चन्द लूटने की रैकी की थी, लेकिन उनकी दुकान व घर मुख्य बाजार में होने से लोगो का आवागमन अधिक होने से इस अंजाम नहीं दे पाए।
--
महेश की दुकान पर गए थे
इसी दौरान महेश सिन्धी जो आयरन व्यापारी है उसकी भी रैकी की, जिसमें तोसिफ , मुराद उर्फ जलाल , रमजू शूटर , अकरम सहजाद उर्फ बन्ना ,सोहेल चिटे खां ने रैकी करने व साजिश में शामिल होकर सहयोग किया। 21 जून को भैययू उर्फ शोयब व डब्बू उर्फ अरमान दोनों ने चदर खरीदने के बहाने जाकर महेश सिन्धी की आयरन की दुकान पर जाकर रैकी की। ंभैययू उर्फ शोयब व डब्बू उर्फ अरमान ने अपने साथियो को बताया फि र योजनाबद्ध तरीके से सभी ने अलग अलग मोटर साइकिलों पर व्यापारी महेश का पीछा कर उसके मकान पर गाडी से उतरकर घर में जाते समय चाकू से हमला व फ ायर कर दो लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/came-to-cut-ferrari-after-firing-in-kota-and-robbed-the-merchant-as-so-7620963/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव